गांजा ढूंढने में इस तरह से मदद कर रहा है इसरो, ओडिशा पुलिस ने 9 माह में 1054 किलो गांजा किया जब्त

By अनुराग आनंद | Published: October 14, 2020 01:48 PM2020-10-14T13:48:16+5:302020-10-14T13:48:16+5:30

पुलिस ने यह भी कहा है कि इसरो की मदद से ही राज्य पुलिस व दूसरी प्रशासनिक संस्थाओं ने राज्य में बड़े पैमाने पर गांजा को जब्त किया है।

ISRO is helping in finding hemp in this way, Odisha police seized 1054 kg of hemp in 9 months | गांजा ढूंढने में इस तरह से मदद कर रहा है इसरो, ओडिशा पुलिस ने 9 माह में 1054 किलो गांजा किया जब्त

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsपुलिस का कहना है कि इसरो अपने उपग्रह के माध्यम से प्रदेश में हो रहे गांजा की खेती के बारे में जानकारी इकट्ठा करता है।राज्य पुलिस के मुखिया ने बताया कि गांजा के खिलाफ अभियान चलाने में उन्हें इसरो का मदद प्राप्त हो रहा है।पुलिस व प्रशासन उन क्षेत्रों में मुआयना करने के बाद एक सही प्लैनिंग के तहत कार्रवाई करती है।

नई दिल्ली: ओडिशा पुलिस ने मंगलवार को पिछले 9 महीनों में करीब 1,000 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त करने का दावा किया है, जो संभवत: देश में किसी भी राज्य में पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त किए गए अवैध नशा युक्त पदार्थों में सर्वाधिक है।

एचटी रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में जानकारी देते हुए ओडिशा के डीजीपी अभय ने कहा कि जनवरी से लेकर सितंबर माह तक पुलिस ने करीब 1054 क्विंटल गांजा जब्त किया है। इनमें से करीब 413 क्विंटल गांजा तो प्रदेश के एक ही जिले कोरापुट व 240 क्विंटल गांजा मल्कानगिरी जिले से जब्त किया गया है।

राज्य पुलिस के मुखिया ने बताया कि गांजा के खिलाफ अभियान चलाने में उन्हें इसरो का मदद प्राप्त हो रहा है।

पुलिस ने यह भी कहा है कि इसरो की मदद से ही राज्य पुलिस व दूसरी प्रशासनिक संस्थाओं ने राज्य में बड़े पैमाने पर गांजा को जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि इसरो अपने उपग्रह के माध्यम से प्रदेश में हो रहे गांजा की खेती के बारे में जानकारी इकट्ठा करता है।

इसरो किसी भी खेत में तैयार हो रहे गांजा की खेती का पता लगाने के लिए उपग्रह व आधुनिक तकनीक की मदद लेता है। जब इसरो के वैज्ञानिक फोटो आदि के माध्यम से गांजे की खेती के बारे में पूरी तरह से जानकारी इकट्ठा कर लेते हैं, तो वह पुलिस व प्रशासन के साथ डेटा साझा करते हैं।

इसके बाद पुलिस व प्रशासन उन क्षेत्रों में मुआयना करने के बाद एक सही प्लैनिंग के तहत कार्रवाई करती है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस तरह से अचानक कार्रवाई की वजह से पुलिस को काफी सफलता मिली है। 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के रिकॉर्ड के अनुसार, आंध्र प्रदेश ने 2017 में लगभग 780 क्विंटल गांजा जब्त की थी, जो अब तक का उच्चतम है। हालांकि, NCB द्वारा 2020 के रिकॉर्ड को जारी किया जाना बाकी है, लेकिन ओडिशा पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि इस साल गांजा जब्त करने का आंकड़ा सर्वाधिक होगा। पुलिस का कहना है कि अभी तो माह बाकी हैं और आंकड़ा 1000 क्विंटल को पार कर गया है।

राज्य के अतिरिक्त डीजीपी सौमेंद्र प्रियदर्शी ने कहा कि हम इस साल के अंत तक लगभग 12,00 क्विंटल गांजा जब्त कर लेंगे ऐसी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगर हम राज्य के आबकारी विभाग, डीआरआई और एनसीबी जैसी अन्य एजेंसियों द्वारा जब्त किए गए गांजा के आंकड़ा को जोड़ते हैं, तो यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक होगा।

Web Title: ISRO is helping in finding hemp in this way, Odisha police seized 1054 kg of hemp in 9 months

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे