इसरो अध्यक्ष के सिवन को तमिलनाडु सरकार ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया

By भाषा | Published: August 22, 2019 02:58 PM2019-08-22T14:58:24+5:302019-08-22T14:58:24+5:30

विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सिवन को यह पुरस्कार देने की घोषणा पूर्व में की गई थी। सिवन यह पुरस्कार 15 अगस्त को प्राप्त करने वाले थे, लेकिन उस दिन ऐसा नहीं हो पाया।

ISRO Chairman K Sivan awarded Dr. APJ Abdul Kalam Award by Tamil Nadu Government | इसरो अध्यक्ष के सिवन को तमिलनाडु सरकार ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया

सिवन के नेतृत्व में इसरो ने गत 22 जुलाई को भारत के दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ का सफल प्रक्षेपण किया था।

Highlightsपुरस्कार में आठ ग्राम का स्वर्ण पदक, पांच लाख रुपये की नकदी और प्रशस्ति पत्र शामिल है। कलाम के निधन के बाद तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता ने उनके नाम पर पुरस्कार की घोषणा की थी। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन को मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने गुरुवार को तमिलनाडु सरकार के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सिवन को यह पुरस्कार देने की घोषणा पूर्व में की गई थी। सिवन यह पुरस्कार 15 अगस्त को प्राप्त करने वाले थे, लेकिन उस दिन ऐसा नहीं हो पाया।

सरकार ने तब कहा था कि सिवन मुख्यमंत्री से बाद में किसी दिन यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे। तदनुसार, इसरो प्रमुख ने यहां सचिवालय में पलानीस्वामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।

पुरस्कार में आठ ग्राम का स्वर्ण पदक, पांच लाख रुपये की नकदी और प्रशस्ति पत्र शामिल है। कलाम पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी, मानवता और छात्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं व पुरस्कार पाने वाला व्यक्ति तमिलनाडु राज्य से होना चाहिए।

प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि सिवन के नेतृत्व में इसरो ने गत 22 जुलाई को भारत के दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ का सफल प्रक्षेपण किया था और वह ‘सितारा’, 6 डी ट्रेजेक्टरी सिमुलेशन सॉफ्टवेयर के मुख्य शिल्पी हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के बाद तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता ने उनके नाम पर पुरस्कार की घोषणा की थी। 

Web Title: ISRO Chairman K Sivan awarded Dr. APJ Abdul Kalam Award by Tamil Nadu Government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे