पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर ने दी जान से मारने की धमकी, बीजेपी सांसद के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
By अनिल शर्मा | Published: November 24, 2021 10:19 AM2021-11-24T10:19:53+5:302021-11-24T12:03:57+5:30
गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी वाला ई-मेल मिला है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने गौतम गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।
नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर कोआईएसआईएस (ISIS) कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है। गंभीर ने इस बाबत दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें ‘आईएसआईएस कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है। डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पूर्वी दिल्ली से BJP सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस के जवान उनके आवास के बाहर तैनात हैं। https://t.co/rf1QtloL8wpic.twitter.com/rEJchpwU4r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2021
बता दें कि गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी वाला ई-मेल मिला है। इस मेल के बाद दिल्ली पुलिस ने गौतम गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस के जवान उनके आवास के बाहर तैनात कर दिए गए हैं। डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि धमकी भरा मेल ‘ISIS कश्मीर’ से मिला है। मामले की जांच की जा रही है। चौहान ने बताया कि गंभीर ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।
पूर्वी दिल्ली से BJP सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उन्हें ISIS कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले की जांच चल रही है। गौतम गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है: श्वेता चौहान, DCP सेंट्रल दिल्ली
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2021