विश्व महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर किन महिलाओं को किया फॉलो, जानिए

By भारती द्विवेदी | Published: March 9, 2018 03:59 PM2018-03-09T15:59:09+5:302018-03-09T15:59:09+5:30

विश्व महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ महिलाओं को फॉलो किया है बल्कि हैशटैग शी इंस्पायर मी वाले उन ट्वीट को भी रीट्वीट किया है, जिनके जरिए लोगों ने अपनी लाइफ की महिलाओं को शुक्रिया कहा है।

On International Womens Day PM narendra modi followed several prominent women on Twitter | विश्व महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर किन महिलाओं को किया फॉलो, जानिए

विश्व महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर किन महिलाओं को किया फॉलो, जानिए

नई दिल्ली, 9 मार्च: कल पूरी दुनिया में लोगों ने 'इंटरनेशनल वुमन्स डे' को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ महिलाओं के लिए खास संदेश दिया बल्कि ट्विटर पर उन्होंने 40 प्रमुख महिलाओं को फॉलो भी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने जिन-जिन महिलाओं को फॉलो किया है उन सारी महिलाओं ने पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल को टैग करके शुक्रिया कहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा खुद को फॉलो किए जाने पर महिलाओं ने क्या कहा है, आइए आपको बताते हैं। हावर्ड इंडिया रिसर्च में काम करने वाली अनन्या अवस्थी ने नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा है कि आपके अनुकरणीय सेवा से देश के युवा आगे बढ़ रहे हैं। हमें फॉलो करने के लिए आपका शुक्रिया।


मुंबई के रहनी वाली आर्ची लिखती हैं- फाइनली ये हुआ। महिला दिवस मेरे आइडियल मुझे फॉलो करे इसे बढ़िया गिफ्ट क्या हो सकता है। शुक्रिया प्रधानमंत्री।


जागृति गुप्ता लिखती हैं- आज वो हो गया जो हमने सोचा नहीं था। इतनी जल्दी आपका आर्शीर्वाद मिलेगा, हमने सोचा ना था। कोटि-कोटि धन्यवाद प्रधानमंत्री जी। 


उत्तर प्रदेश की चारू प्रज्ञा लिखती हैं- नोटिफिकेशन आया और गया। लेकिन ये हमेशा रहने वाला है। मेरी जन्मदिन की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार हुई है। मुझे फॉलो करने के लिए शुक्रिया माननीय प्रधानमंत्री जी।


विश्व महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ महिलाओं को फॉलो किया है बल्कि 'हैशटैग शी इंस्पायर मी' वाले उन ट्वीट को भी रीट्वीट किया है, जिसके जरिए लोगों ने अपनी लाइफ की महिलाओं को शुक्रिया कहा है।

Web Title: On International Womens Day PM narendra modi followed several prominent women on Twitter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे