104 वर्ष की जानकी अम्मा ने 11 दिन में कोरोना वायरस को दी मात, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी शुभकामनाएं 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 11, 2021 06:36 PM2021-06-11T18:36:01+5:302021-06-11T21:48:24+5:30

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,424 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,58,565 हो गई।

Inspiration 104-year-old woman Janaki Amma in Kerala beats COVID-19 in 11 days | 104 वर्ष की जानकी अम्मा ने 11 दिन में कोरोना वायरस को दी मात, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी शुभकामनाएं 

राज्य में 17,994 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 25,42,242 हो गई है।

Highlightsमृतकों की तादाद 10,631 तक पहुंच गई है।उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,35,298 है।संक्रमण की दर 13.45 प्रतिशत है। अब तक कुल 2,09,10,418 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

तिरुवनंतपुरमः केरल के उत्तरी कन्नूर जिले में 104 वर्ष की एक वृद्ध ने 11 दिन में कोरोना वायरस को मात दे दी और उन्हें ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इससे राज्य में स्वास्थ्य बिरादरी में एक नया जोश भर गया है जो संक्रमण को रोकने का दिन रात प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 104 वर्षीय जानकी अम्मा को जब गत 31 मई को परियाराम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब उनकी हालत गंभीर थी।

ऑक्सीजन के स्तर में भारी गिरावट के बाद उन्हें तालीपरम्बा में समर्पित कोविड देखभाल केंद्र से मेडिकल कॉलेज आईसीयू ले जाया गया। जानकी अम्मा की बहू और उनकी मां का अभी भी वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक बयान में कहा गया है कि परियाराम मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस अजित और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जानकी अम्मा को शुभकामनाएं दी जिन्होंने अधिक आयु के बावजूद कोविड को मात दी। उन्होंने कहा, ‘‘जानकी अम्मा का इस उम्र में बीमारी से लड़ने के लिए आत्मविश्वास सभी के लिए एक प्रेरणा है।’’ मंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों की भी प्रशंसा की जिन्होंने महिला को संक्रमण से उबरने में मदद की। राज्य में इससे पहले 110 और 105 साल की दो महिलाएं इस बीमारी से ठीक हो चुकी हैं।

Web Title: Inspiration 104-year-old woman Janaki Amma in Kerala beats COVID-19 in 11 days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे