सूचना सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती: नरवणे

By भाषा | Published: January 23, 2021 11:51 PM2021-01-23T23:51:10+5:302021-01-23T23:51:10+5:30

Information security is the biggest challenge before national security: Narwane | सूचना सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती: नरवणे

सूचना सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती: नरवणे

नागपुर, 23 जनवरी सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शनिवार को कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सूचना सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है जो '' अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका दे सकती है और सरकारी तंत्र को पंगु कर सकती है।''

महाराष्ट्र के नागपुर में एक कॉलेज में ''भारत का राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य : अतीत, वर्तमान और भविष्य'' शीर्षक पर आयोजित एक कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए जनरल नरवणे ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सशस्त्र सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह छह अन्य महत्वपूर्ण स्तंभों पर भी आधारित है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष गैर-परांपरागत जोखिमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, '' वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सूचना सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है।''

सेना प्रमुख ने कहा, '' आजकल सरकारी एवं निजी क्षेत्र का डेटा ऑनलाइन उपलब्ध है और ऐसी परिस्थिति में एक बड़ा साइबर हमला अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका दे सकता है। साथ ही सरकारी तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Information security is the biggest challenge before national security: Narwane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे