महाराष्ट्र में औद्योगिक तेल चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; छह पकड़े गए

By भाषा | Published: April 11, 2021 07:34 PM2021-04-11T19:34:26+5:302021-04-11T19:34:26+5:30

Industrial oil stealing gang busted in Maharashtra; Caught six | महाराष्ट्र में औद्योगिक तेल चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; छह पकड़े गए

महाराष्ट्र में औद्योगिक तेल चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; छह पकड़े गए

ठाणे, 11 अप्रैल नवी मुंबई पुलिस ने औद्योगिक तेल चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पनवेल शहर थाना के एक अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से पांच परिवहन कंपनियों के मालिक हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात पलासपे के एक ढाबे के पास छापा मारा और शनिवार को तेल टैंकर के चालक को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तेल टैंकर और चार कारों को जब्त कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Industrial oil stealing gang busted in Maharashtra; Caught six

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे