इंडोनेशिया में पुल ढहने से सात लोगों की मौत, तीन लापता

By भाषा | Published: January 20, 2020 11:27 AM2020-01-20T11:27:54+5:302020-01-20T11:27:54+5:30

Indonesia bridge collapse leaves 7 dead, several injured and three missing | इंडोनेशिया में पुल ढहने से सात लोगों की मौत, तीन लापता

पुल के नीचे बह रही नदी का जलस्तर क्षेत्र में बारिश के कारण सामान्य से अधिक था और तेज लहरें उठ रही थीं।

Highlightsइंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक पुल ढहने से सात लोगों की मौत हो गईबेंगकुलु प्रांत के कौर कस्बे में लोग पुल पार कर रहे थे, तभी यह पुल अचानक ढह गया

 इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक पुल ढहने से सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग लापता हो गए। बेंगकुलु प्रांत के कौर कस्बे में रविवार दोपहर को करीब 30 लोग नवनिर्मित पुल पार कर रहे थे, तभी यह पुल अचानक ढह गया। इन लोगों में अधिकतर छात्र थे।

पुल ढहने के कारण कुछ किशोर पानी में गिर गए और कुछ रेलिंग पकड़कर लटक गए। पुल के नीचे बह रही नदी का जलस्तर क्षेत्र में बारिश के कारण सामान्य से अधिक था और तेज लहरें उठ रही थीं।

आपदा कार्रवाई एजेंसी के प्रमुख उजांग सैयाफिरी ने कहा, ‘‘पुल संभवत: भार वहन नहीं कर सका और ढह गया। सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य अब भी लापता हैं।’’

उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश करने के लिए तलाश एवं बचाव दल ने 20 किलोमीटर के दायरे में अभियान चलाया जिनमें सभी किशोर हैं। पानी में गिरे कुछ छात्रों को बचा लिया गया है। जकार्ता और इसके आस पास इस महीने बाढ़ और भूस्खलनों के कारण करीब 67 लोगों की मौत हो गई थी।

 

Web Title: Indonesia bridge collapse leaves 7 dead, several injured and three missing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे