भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने लद्दाख में 16,000 फीट की ऊंचाई पर फहराया झंडा, देखें वीडियो

By प्रिया कुमारी | Published: August 15, 2020 09:06 AM2020-08-15T09:06:05+5:302020-08-15T09:18:18+5:30

लद्दाख में पैंगोंग त्सो नदी के तट पर 14 हजार फीट ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने तिरंगा फहराया, जिसकी तस्वीरें सामने आई है।

Indo Tibetan Border Police jawans celebrate 74th Independence Day | भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने लद्दाख में 16,000 फीट की ऊंचाई पर फहराया झंडा, देखें वीडियो

तिब्बती सीमा पुलिस के जवानों ने लद्दाख में 16,000 फीट की ऊंचाई पर फहराया झंडा (photo-ITBP)

Highlightsलद्दाख में पैंगोंग त्सो नदी के तट पर 14 हजार फीट ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने तिरंगा फहराया। जवानों ने 16000 की फीट की ऊंचाई पर तिंरगा झंडा फहराया।

भारत आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दौरान लद्दाख में पैंगोंग त्सो नदी के तट पर 14 हजार फीट ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने तिरंगा फहराया, जिसकी तस्वीरें सामने आई है। जवानों ने 16000 की फीट की ऊंचाई पर तिंरगा झंडा फहराया। दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से लेकर लद्दाख की सीमा तक में झंडा फहराया गया।

बता दें कि बीते कुछ समय से लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी चल रही है। भारतीय सेना के जाबाज जवान हर साल लद्दाख में इस उचाई पर झंडा फहराते हैं। आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है और मां भारती को याद कर सलाम कर रहा है। भारत की इस आजादी में कई लोगों ने बलिदान दिया अपने देश के लिए न्योछावर हो गए।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी कि15 अगस्त को 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार सातवीं बार राष्ट्र को संबोधित किया और झंड़ा फहराया। प्रधानमंत्री को सलामी देने वाले गॉर्ड ऑफ ऑनर दस्ते में थल सेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24 जवान शामिल हुएं। 
 

Web Title: Indo Tibetan Border Police jawans celebrate 74th Independence Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे