क्वारंटाइन के लिए ले जाए जा रहे इंडोनेशिया से लौटे इंडिगो के मैनेजर की दिल का दौरा पड़ने से मौत
By गुणातीत ओझा | Published: March 22, 2020 06:10 PM2020-03-22T18:10:09+5:302020-03-22T18:10:09+5:30
मुरलीधर गुड़ी इंडिगो विमानन कंपनी में लंबे समय से सेवारत थे। कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात मुरली फ्लाइट मेंटेनेंस मैनेजर थे। उन्हें इंडिगो की फ्लाइट वापस लाने के लिए क्रू के साथ इंडोनेशिया भेजा गया था। कल वापस आने के बाद सुरक्षा के लिहाज से उन्हें कोरोना वायरस की जांच के लिए क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा था। इस दौरान उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की खबरों के बीच एक और बुरी खबर आई है। क्वारंटाइन के लिए ले जाते समय इंडिगो के एक मैनेजर की मौत हो गई।
मुरलीधर गुड़ी इंडिगो विमानन कंपनी में लंबे समय से सेवारत थे। कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात मुरली फ्लाइट मेंटेनेंस मैनेजर थे। उन्हें इंडिगो की फ्लाइट वापस लाने के लिए क्रू के साथ इंडोनेशिया भेजा गया था। कल वापस आने के बाद सुरक्षा के लिहाज से उन्हें कोरोना वायरस की जांच के लिए क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा था। इस दौरान उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी। इंडिगो के बयान में कहा गया, ‘‘हमारे रख रखाव प्रबंधक मुरलीधर गुड़ी का आज दिल्ली में निधन हो गया। इससे हम सभी बहुत दुखी हैं।” विमानन कंपनी ने कहा, ‘‘वह इंडोनेशिया से लौट कर आए थे और अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण हवाईअड्डे पर गिर पड़े। हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।”