Indigo की दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, मिला ये खास तोहफा

By स्वाति सिंह | Published: October 8, 2020 10:00 AM2020-10-08T10:00:59+5:302020-10-08T10:00:59+5:30

इंडिगो फ्लाइट में जन्म लेने वाले बच्चे को इंडिगो एयरलाइंस की ओर से खास तोहफा भी दिया गया है। ये बच्चा पूरी जिंदगी फ्री में हवाई सफर कर सकेगा।

Indigo Delhi-Bangalore flight woman gave birth to the child, got this special gift | Indigo की दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, मिला ये खास तोहफा

बयान के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

Highlightsइंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरु की एक उड़ान में एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को अपनी पूरी जिंदगी के लिए फ्री प्लेन टिकट्स मिले हैं।

नई दिल्ली: इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरु की एक उड़ान में बुधवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। इंडिगो ने कहा, ‘‘हम इसकी पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु की उड़ान संख्या 6ई 122 में एक बच्चे का समयपूर्व जन्म हुआ। ’’

वहीं, अब फ्लाइट में जन्मे इस बच्चे को अपनी पूरी जिंदगी के लिए फ्री प्लेन टिकट्स मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये बच्ची अब अपनी पूरी लाइफ में फ्री फ्लाइट्स का मजा उठाएगा। इस बच्ची के फ्लाइट में जन्म लेने के बाद इंडिगो ने बच्चे की जिंदगीभर के फ्री फ्लाइट टिकट का ऐलान कर दिया।

वहीं, डिलीवरी की प्रक्रिया के दौरान फ्लाइट का संचालन सामान्य था। फ्लाइट जब बेंगलुरु में लैंड हुई तो बच्चे का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। बयान के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उड्डयन उद्योग के एक सूत्र ने कहा, ‘‘दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान संख्या 6 ई 122 के रास्ते में एक बच्चे का जन्म हुआ। यह उड़ान आज शाम साढ़े सात बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरी।’’

 

Web Title: Indigo Delhi-Bangalore flight woman gave birth to the child, got this special gift

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indigoइंडिगो