भारत ने दिखाई दरियादिली, इमरान खान के श्रीलंका दौरे के लिए दी एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत

By विनीत कुमार | Published: February 23, 2021 09:45 AM2021-02-23T09:45:07+5:302021-02-23T09:52:02+5:30

पाकिस्तान ने इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका और सऊदी अरब यात्रा के दौरान अपना एयरस्पेस नहीं दिया था।

Indian permits Pakistan Imran Khan aircraft to use Its airspace for Sri Lanka travel | भारत ने दिखाई दरियादिली, इमरान खान के श्रीलंका दौरे के लिए दी एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत

इमरान खान के श्रीलंका दौरे के लिए भारत ने दी एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत (फाइल फोटो)

Highlightsपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को दो दिन के श्रीलंका दौरे पर जाना हैइमरान खान को 23 फरवरी को श्रीलंका जाना है, भारत अगर इजाजत नहीं देता तो पाकिस्तान पीएम को लंबा रास्ता तय करना पड़ता2019 में पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका और सऊदी अरब यात्रा को लेकर एयरस्पेस की इजाजत नहीं दी थी

भारत ने बड़ा दिल दिखाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने वायुक्षेत्र से गुजरने की इजाजत दे दी है। इमरान खान को दो दिन के श्रीलंका दौरे पर जाना है। सूत्रों के अनुसार इसी को देखते हुए पाकिस्तान ने भारत से वायुक्षेत्र के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी थी।

इमरान खान 23 फरवरी को श्रीलंका जाएंगे। भारत अगर अपने एयरस्पेस की इजाजत पाकिस्तान को नहीं देता तो इमरान खान को लंबा रास्ता तय करना पड़ता।

बता दें कि इससे पहले 2019 में पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका और सऊदी अरब यात्रा को लेकर अपना एयरस्पेस देने की इजाजत नहीं दी थी। पाकिस्तान ने कब कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन जैसे आरोप लगाते हुए ये कदम उठाया था।

भारत ने तब इस मुद्दे को इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन के सामने भी उठाया था। सामान्य परंपरा के तौर पर आमतौर पर VVIP फ्लाइट का इस्तेमाल कोई भी देश करने देता है। हालांकि पाकिस्तान इसके लिए तब तैयार नहीं हुआ था।

श्रीलंका दे चुका है इमरान खान को झटका

पहले के कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को श्रीलंका की संसद को भी संबोधित करना था। हालांकि, श्रीलंका ने बाद में कोविड संक्रमण की बात कहते हुए इमरान के कार्यक्रम को रद्द कर दिया था।

माना जा रहा है कि श्रीलंकाई संसद में इमरान कश्मीर का मुद्दा उठा सकते थे और इससे श्रीलंका के रिश्ते भारत के साथ रिश्तों को भी नुकसान पहुंच सकता था। श्रीलंका ने संभवत: इसे ही देखते हुए अपने संसद में इमरान खान के संबोधन के कार्यक्रम को रद्द कर दिया। यह संबोधन 24 फरवरी को होना था।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2015 को श्रीलंका की संसद को संबोधित किया था। बहरहाल, इमरान खान कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ मुलाकात करेंगे। साथ ही वे एक निवेशक सम्मेलन में भी हिस्‍सा लेंगे। 

Web Title: Indian permits Pakistan Imran Khan aircraft to use Its airspace for Sri Lanka travel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे