भारतीय नौसेना को अमेरिका से मिला पोसायडन-8 आई सामुद्रिक निगरानी विमान

By भाषा | Published: November 18, 2020 11:29 PM2020-11-18T23:29:32+5:302020-11-18T23:29:32+5:30

Indian Navy gets Posayadan-8I maritime surveillance aircraft from US | भारतीय नौसेना को अमेरिका से मिला पोसायडन-8 आई सामुद्रिक निगरानी विमान

भारतीय नौसेना को अमेरिका से मिला पोसायडन-8 आई सामुद्रिक निगरानी विमान

नयी दिल्ली, 18 नवंबर अमेरिका के साथ हुए 1.1 अरब अमेरिकी डालर के रक्षा समझौते के तहत भारतीय नौसेना को मिलने वाले चार पोसायडन 8आई सामुद्रिक निगरानी एवं पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान में से एक विमान बुधवार को प्राप्त हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि विमान अत्याधुनिक सेंसरों से लैस है और यह विमान गोवा स्थित महत्वपूर्ण नेवल बेस आईएनएस हंस पर सुबह उतरा।

भारतीय नौसेना के पास पहले से ही आठ पी-8 आई विमान हैं जिन्हें हिंद महासागर में चीन के पोतों और पनडुब्बी पर निगरानी रखने के लिए तैनात किया गया है।

वर्ष 2016 में रक्षा मंत्रालय ने चार और ऐसे विमानों की खरीद का आर्डर दिया था।

पिछले साल सरकार ने छह और पी-8 आई विमानों की खेप की खरीद को मंजूरी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Navy gets Posayadan-8I maritime surveillance aircraft from US

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे