भारतीय संस्कृति सदैव शिक्षकों को सम्मान देती है:नायडू

By भाषा | Published: October 13, 2021 08:35 PM2021-10-13T20:35:14+5:302021-10-13T20:35:14+5:30

Indian culture always gives respect to teachers: Naidu | भारतीय संस्कृति सदैव शिक्षकों को सम्मान देती है:नायडू

भारतीय संस्कृति सदैव शिक्षकों को सम्मान देती है:नायडू

हैदराबाद, 13 अक्टूबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बच्चों और युवाओं के जीवन को आकार देने में शिक्षकों द्वारा निभाई गई अहम भूमिका के महत्व पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा गुरु को सम्मान देती है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि उप राष्ट्रपति ने कविता और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए यहां कोवेला सुप्रसन्नाचार्य को एक पुरस्कार प्रदान किया जो उनके शिक्षक पोलुरी एच सरमा की स्मृति में स्थापित किया गया है।

नायडू ने तेलुगु साहित्यिक आलोचना में एक नया चलन शुरू करने और समाज के कुछ वर्गों के साथ भेदभाव के खिलाफ लड़ने वाले भारतीय विचारकों के विचारों को शामिल करने के लिए पुरस्कार विजेता की सराहना की।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने करियर को आकार देने में मार्गदर्शन और सलाह के लिए हमेशा अपने शिक्षकों और गुरुओं का आभारी रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian culture always gives respect to teachers: Naidu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे