अंटार्कटिका गया भारतीय दल केप टाउन लौटा

By भाषा | Published: April 17, 2021 07:53 PM2021-04-17T19:53:36+5:302021-04-17T19:53:36+5:30

Indian contingent returns to Cape Town in Antarctica | अंटार्कटिका गया भारतीय दल केप टाउन लौटा

अंटार्कटिका गया भारतीय दल केप टाउन लौटा

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अंटार्कटिका गए भारतीय अंतरिक्ष अभियान दल के सदस्य 94 दिनों में 12 हजार समुद्री मील का सफर तय कर पिछले हफ्ते सफलतापूर्वक केप टाउन लौट आए हैं।

उसने कहा कि यह उपलब्धि महाद्वीप में भारत के चार दशकों के वैज्ञानिक प्रयासों का नतीजा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तत्वावधान में अंटार्कटिका के लिये 40वां भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल 10 अप्रैल 2021 को सफलतापूर्वक केप टाउन लौट आया है। दल ने कुछ जगह ठहराव के साथ 94 दिनों में 12000 समुद्री मील की दूरी तय की।”

इसमें कहा गया कि अभियान दल में वैज्ञानिक, अभियंता, चिकित्सक और तकनीशियन शामिल थे। इन्होंने जनवरी में गोवा के मोर्गमुगाओ बंदरगाह से अंटार्कटिका के लिये सफर शुरू किया था।

बयान के मुताबिक दल 27 फरवरी को अपने गंतव्य अंटार्कटिका में भारती स्टेशन और आठ मार्च को मैत्री स्टेशन पहुंचा।

भारती और मैत्री भारत के दो स्थायी शोध आधार केंद्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian contingent returns to Cape Town in Antarctica

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे