गिनीज विश्व रिकॉर्डः लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम ने रचा इतिहास, लेह से मनाली, 472 किमी की दूरी 34 घंटे 54 मिनट में तय

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: September 26, 2021 08:30 PM2021-09-26T20:30:21+5:302021-09-26T20:31:32+5:30

लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीराम ने 26 सितंबर को (हिमाचल प्रदेश में) लेह से मनाली तक 'सबसे तेज़ सोलो साइकिलिंग - (पुरुष)' में एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

Indian Army Lt Col Sripada Sriram new Guinness World record fastest man cycle Leh to Manali 34 hours and 54 minutes | गिनीज विश्व रिकॉर्डः लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम ने रचा इतिहास, लेह से मनाली, 472 किमी की दूरी 34 घंटे 54 मिनट में तय

26 सितंबर दोपहर में हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचे।

Highlightsकुल दूरी 472 किलोमीटर, जबकि ऊंचाई लगभग 8000 मीटर थी। पांच प्रमुख दर्रों को पार करते हुए 34 घंटे 54 मिनट में सफलतापूर्वक यात्रा पूरी की। ब्रिगेडियर आर के ठाकुर ने स्ट्राइकर्स डिविजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

जम्मूः  भारतीय सेना के एक अधिकारी ने लेह से मनाली की 472 किलोमीटर की दूरी 34 घंटे 54 मिनट में तय करके 'सबसे तेज एकल साइकिलिंग - (पुरुष)' में नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्ट्रेटजिक स्ट्राइकर्स डिवीजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम ने शनिवार सुबह चार बजे लद्दाख के लेह से साइकिल यात्रा शुरू की। प्रवक्ता ने कहा, "लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीराम ने 26 सितंबर को (हिमाचल प्रदेश में) लेह से मनाली तक 'सबसे तेज़ सोलो साइकिलिंग - (पुरुष)' में एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

कुल दूरी 472 किलोमीटर, जबकि ऊंचाई लगभग 8000 मीटर थी।'' उन्होंने कहा कि अधिकारी ने कठिन मौसम स्थिति में पांच प्रमुख दर्रों को पार करते हुए 34 घंटे 54 मिनट में सफलतापूर्वक यात्रा पूरी की। प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे लेह से ब्रिगेडियर आर के ठाकुर ने स्ट्राइकर्स डिविजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

अधिकारी 472 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान वह विषम मौसम परिस्थितियों वाले पांच मुख्य दर्रों से भी गुजरे। 26 सितंबर दोपहर में हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचे। यह कार्यक्रम बेहद खास है क्योंकि यह ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ का हिस्सा है और ‘195 वें गनर्स डे’ के अवसर पर आयोजित हो रहा है। भारत 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ मना रहा है।

Web Title: Indian Army Lt Col Sripada Sriram new Guinness World record fastest man cycle Leh to Manali 34 hours and 54 minutes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे