भारतीय सेना के जाबांजो ने फिर जीता लोगों का दिल, किया कुछ ऐसा कि हर कोई कर रहा सलाम, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Published: January 24, 2021 01:17 PM2021-01-24T13:17:45+5:302021-01-24T13:21:06+5:30

पिछले कुछ दिनों जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की वजह से वहां का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बर्फ के कारण सड़क-हाइवे बंद है।

Indian Army cross knee-deep snow to help mom newborn reach home in Jammu watch video | भारतीय सेना के जाबांजो ने फिर जीता लोगों का दिल, किया कुछ ऐसा कि हर कोई कर रहा सलाम, वीडियो वायरल

सैनिकों ने महिला को कंधे पर घर पर पहुंचाया। (फोटो साभारः ANI)

Highlightsबच्चे को जन्म देने के बाद महिला घर नहीं पहुंच पा रही थी, जिसके बाद सेना के जवानों ने उसकी मदद की।इलाके में बर्फबारी के कारण रास्ते बंद थे और ऐसे में महिला को घर तक जाने के लिए कोई साधन मौजूद नहीं था।इसके बाद सेना के जवानों ने अपने कंधों पर महिला और नवजात बच्चे को घर पहुंचाया।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से एक और सेना की मदद का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर से कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें सेना के कुछ जवान एक गर्भपति महिला को अस्पताल पहुंचा रहे थे। सेना के जवानों ने गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर अस्पताल तक पहुंचाया था। इसके बाद अस्पताल पहुंच कर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। 

शनिवार को कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में हो रही बर्फबारी के दौरान भारतीय सेना ने एक महिला और बच्चे को अस्पताल से घर तक सुरक्षित पहुंचाया। सोशल मीडिया पर भारतीय सेनाओं की इस दरियादिली को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला और उसके नवजात बच्चे को जवानों ने कंधों पर उठाकर 6 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया। 

इससे पहले भी कुपवाड़ा के कारलपुरा की रहने वाली गर्भवती नीमा बानो को प्रसव पीड़ा होने के बाद जवानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। रास्ते बंद होने के चलते वाहन से अस्पताल तक पहुंचना संभव नहीं था। इसके बाद सेना के जवानों ने गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। गौरतलब है कि ताजा बर्फबारी की वजह से कश्मीर में दो फीट से ज्यादा बर्फ जम गई है। घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में तो लगातार कई दिनों से बर्फबारी लगातार जारी है। ऐसी जगहों पर 4 फीट तक बर्फ की मोटी चादर जम गई है।

Web Title: Indian Army cross knee-deep snow to help mom newborn reach home in Jammu watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे