हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत
By भाषा | Published: January 23, 2021 01:08 AM2021-01-23T01:08:24+5:302021-01-23T01:08:24+5:30
नयी दिल्ली, 22 जनवरी भारत बेंगलुरु में आयोजित होने वाले एयरो इंडिया कार्यक्रम के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र में आने वाले देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की सेना के बढ़ते दबदबे के मद्देनजर भारत इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।
एक अधिकारी ने कहा, ''रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एयरो इंडिया कार्यक्रम 2021 के दौरान चार फरवरी को, हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।