India Today-Axis My India Exit Poll: बिहार में महागठबंधन सरकार, नीतीश की विदाई तय, तेजस्वी होंगे सीएम!

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 7, 2020 09:36 PM2020-11-07T21:36:58+5:302020-11-07T22:04:19+5:30

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया Exit poll के अनुसार बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय हो गई है। एनडीए 100 सीट से नीचे है। महागठबंधन को 139-161 तक सीटें मिल रही हैं।

India Today-Axis My India Exit poll 2020 bihar Grand alliance government Nitish's farewell fixed | India Today-Axis My India Exit Poll: बिहार में महागठबंधन सरकार, नीतीश की विदाई तय, तेजस्वी होंगे सीएम!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि ये उनका अंतिम विधानसभा चुनाव हो सकता है।

Highlightsविधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई, 71 सीटों के लिए जहां 28 अक्टूबर को मतदातओं ने वोट डाले थे।दूसरे चरण का मतदान 94 सीटों के लिए 3 नवंबर को संपन्न हुआ, अंतिम 78 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ।इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में नीतीश सरकार को जाना तय है।

नई दिल्लीः बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तीनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। चुनाव नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया Exit poll के अनुसार बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय हो गई है। एनडीए 100 सीट से नीचे है। महागठबंधन को 139-161 तक सीटें मिल रही हैं।

विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई, 71 सीटों के लिए जहां 28 अक्टूबर को मतदातओं ने वोट डाले थे तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 94 सीटों के लिए 3 नवंबर को संपन्न हुआ, अंतिम 78 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ।

इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में नीतीश सरकार को जाना तय है। तेजस्वी यादव की आंधी में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार साफ हो गए हैं। एनडीए को मात्र 61 से 91 सीट मिल रही हैं। नीतीश कुमार की विदाई तय है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि ये उनका अंतिम विधानसभा चुनाव हो सकता है।

एग्जिट पोल के अनुसार किसे कितनी सीट?

•    महागठबंधन को 139 से 161 सीटें

•    एनडीए को 69 से 91 सीटें 

•    लोजपा को 3 से 5 सीटें 

•    GDSF को 3 से 5 सीटें

•    अन्य को 3 से 5 सीटें 

243 सदस्यीय विधानसभा के लिए लगभग 7.30 करोड़ पात्र मतदाता हैं, जिनमें से 78 लाख पहली बार अपने वोटिंग अधिकार का प्रयोग किए, अहम स्टेकहोल्डर्स में से एक तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) का सत्तारूढ़ गठबंधन है, जिसमें चुनवी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल-यूनाइटेड ने 115 सीटों, भारतीय जनता पार्टी ने 110, विकासशील इनसान पार्टी ने 11 और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, दूसरी तरफ विपक्ष के महागठबंधन में मुख्य रूप से लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (इस चुनाव में उनके बेटे तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के चेहरे हैं) ने 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, महागठबंधन के अन्य सहयोगियों में कांग्रेस 70, सीपीआई-एमएल 19, सीपीआई 6 और सीपीआईएम 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Web Title: India Today-Axis My India Exit poll 2020 bihar Grand alliance government Nitish's farewell fixed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे