इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों से बदसलूकी पर भारत सख्त, कहा- पाकिस्तान ने पार की हद

By आदित्य द्विवेदी | Published: June 3, 2019 09:48 AM2019-06-03T09:48:10+5:302019-06-03T09:48:10+5:30

पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक की इफ्तार पार्टी में पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों की बदसलूकी का मामला सामने आया है।

India Slams Pakistan over indian embasodar iftar party chaos in Islamabad | इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों से बदसलूकी पर भारत सख्त, कहा- पाकिस्तान ने पार की हद

अजय बिसारिया

Highlightsभारत ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान को फटकार लगाई है।इफ्तार पार्टी में आमंत्रित मेहमानों को पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने धमकाया।

पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक की इफ्तार पार्टी में पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों की बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारत ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान को फटकार लगाई है। भारतीय उच्चायोग ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'एक जून को घटी निराशाजनक घटनाओं की श्रृंखला न केवल कूटनीतिक व्यवहार की मूलभूत बातों का बल्कि सभ्य व्यवहार की सभी बातों का भी उल्लंघन है"।

क्या है पूरा मामला

शनिवार (1 जून) को इस्लामाबाद के सेरेना होटल में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें कई स्थानीय मेहमानों को बुलाया गया था। इफ्तार पार्टी में आमंत्रित मेहमानों को पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने धमकाया। जो लोग होटल पहुंचे उन्हें कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ा। इसके अलावा कई मेहमानों को अंदर भी नहीं आने दिया गया। इस दौरान भारतीय अधिकारियों और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच बहस भी हुई।

मेहमानों से मांगी माफी

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने मेहमानों से खेद जताया है। बिसारिया ने एक वीडियो में कहा, 'मैं उन लोगों का शुक्रिया करता हूं जो यहां आए हैं। खासतौर पर उनका जो कराची और लाहौर से आए हैं। साथ ही माफी भी मांगना चाहूंगा क्योंकि कई लोगों को यहां अंदर आने में तकलीफ हुई और कई दोस्त यहां ही नहीं आ पाए। इफ्तार का सिलसिला कई सालों से यहां जारी है।'

Web Title: India Slams Pakistan over indian embasodar iftar party chaos in Islamabad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे