भारत में कोरोना के लगातार दूसरे दिन दो लाख से अधिक नए केस, 24 घंटे में 1185 लोगों की मौत
By विनीत कुमार | Published: April 16, 2021 10:05 AM2021-04-16T10:05:03+5:302021-04-16T10:21:41+5:30
Coronavirus India: भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अब 15 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, मृतकों की संख्या एक लाख 74 हजार से अधिक हो चुकी है।
भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 2,17,353 नए केस सामने आए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1185 लोगों की मौत भी देश में कोरोना से हुई है।
ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के दो लाख से अधिक नए केस भारत में सामने आए हैं। इससे पहले कल सुबह की अपडेट के अनुसार 2,00,739 नए मामले दर्ज किए गए थे और 1,038 लोगों की मौत भी हुई।
बहरहाल ताजा अपडेट के बाद भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर एक लाख 74 हजार 308 हो गई है। वहीं, एक्टिव केस भी बढ़कर 15 लाख 69 हजार 743 हो गए हैं।
India reports 2,17,353 new #COVID19 cases, 1,18,302 discharges and 1,185 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
— ANI (@ANI) April 16, 2021
Total cases: 1,42,91,917
Total recoveries: 1,25,47,866
Active cases: 15,69,743
Death toll: 1,74,308
Total vaccination: 11,72,23,509 pic.twitter.com/dQYtH8QCN6
भारत में अब तक कुल एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें एक करोड़ 25 लाख 47 हजार 866 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 18 हजार 302 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नए केस
देश भर में महाराष्ट्र में सबसे अधिक गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 61,695 नए मामले सामने आए। कोविड-19 के एक दिन में सामने आये नये मामलों का अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।
इससे पहले 11 अप्रैल को 63,294 मामले दर्ज किये गये थे। वहीं, 349 लोगों की मौत भी इस बीमारी से हो गई। इसी के साथ महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या बढ़कर 59,153 हो गई है।