Unlock-1 कहीं बन न जाए कोरोना ब्लास्ट की वजह? सामने आया चौंका देने वाला आंकड़ा
By गुणातीत ओझा | Published: June 4, 2020 02:32 PM2020-06-04T14:32:11+5:302020-06-04T15:30:55+5:30
देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के बीच देश में लॉकडाउन को खत्म कर 1 जून से अनलॉक-1 की शुरुआत हुई है। इस बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 9 हजार 304 कोरोना के नए मरीज मिले हैं।
नई दिल्ली। अनलॉक-1 के बाद देश में कोरोना संक्रमण के फैलने की रफ्तार में और तेजी आ गई है। राहत की बात यह है कि इस संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण से देश में अबतक 6,075 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 2,16,919 लग इस वायरस से संक्रमित हैं, वहीं 1,04,107 लोग ठीक इस बीमारी को हराकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,304 नए केस सामने आए हैं जबकि 260 लोगों की मौत हुई है। आइए आपको बताते हैं किस राज्य में कितने कोरोना मरीज हैं और कितने मरीज ठीक हो चुके हैं...
बुधवार को मिले थे 8909 केस
पिछले पांच दिनों से लगातार 8 हजार से अधिक मरीज सामने आए हैं। बुधवार को 8909 केस सामने आए थे। जबकि 217 लोगों की मौत हुई थी। अनलॉक-1 की शुरूआत के बाद से पिछले 3 दिनों में 25 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं।
ठीक होने वाले मरीजों की दर 48.07 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत का रिकवरी रेट 15 अप्रैल को 11.42% था। 3 मई को यही बढ़कर 26.59% हो गया। 18 मई को बढ़कर 38.39% हो गया और आज यह 48.07 % है।
भारत में सबसे कम मृत्यु दर
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने पिछले दिनों कहा, समय पर संक्रमण का पता लगाने और सही इलाज करने की वजह से हम बेहतर स्थिति में हैं। देश में कोरोना संक्रमण से जिन लोगों की मौतें हुई हैं, उनमें से 73% ऐसे थे जिन्हें पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं। देश में कोरोना से मौतों की दर सिर्फ 2.82% है, जबकि दुनिया में ये दर 6.13% है।
महाराष्ट्र ने बढ़ाई चिंता
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के संक्रमण ने देश की धड़कन बढ़ा दी है। राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 74 हजार 860 हो गई है। जबकि अब तक 32 हजार 329 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 2587 लोगों की जान भी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में यहां 2560 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु कोरोना के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित है। तमिलनाडु में 25 हजार 872 कोरोना के मरीज है। यहां अब तक 208 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल केस के मामले में तीसरे नंबर पर दिल्ली है। अब तक यहां 23 हजार 645 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 606 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9542 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 18 हजार 100 हो गया है, जिसमें 1122 लोगों की मौत हो चुकी है।
13 शहरों में 70 फीसदी केस
देश के 70 फीसदी से ज्यादा मामले सिर्फ 13 शहरों में हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नै, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता/हावड़ा, इंदौर, जयपुर, जोधपुर, चेंगलपट्टु और तिरुवलुर शामिल हैं। इन्हीं शहरों पर अब सरकार का फोकस है।
देखें कोरोना मरीजों की राज्यवार लिस्ट..
राज्य | पॉजिटिव केस (विदेशी नागरिक समेत) | डिस्चार्ज | मौत | |
1. | अंडमान निकोबार | 33 | 33 | 0 |
2. | आंध्र प्रदेश | 4,080 | 2,466 | 68 |
3. | अरुणाचल प्रदेश | 38 | 1 | 0 |
4. | असम | 1,672 | 413 | 4 |
5. | बिहार | 4,390 | 2,077 | 25 |
6. | चंडीगढ़ | 301 | 214 | 5 |
7. | छत्तीसगढ़ | 568 | 188 | 2 |
8. | दादरा एवं नगर हवेली | 8 | 1 | 0 |
9. | दिल्ली | 23,645 | 9,542 | 606 |
10. | गोवा | 79 | 57 | 0 |
11. | गुजरात | 18,100 | 12,212 | 1,122 |
12. | हरियाणा | 2,954 | 1,089 | 23 |
13. | हिमाचल प्रदेश | 359 | 150 | 5 |
14. | जम्मू-कश्मीर | 2,857 | 1,007 | 34 |
15. | झारखंड | 752 | 321 | 5 |
16. | कर्नाटक | 4,063 | 1,514 | 53 |
17. | केरल | 1,494 | 651 | 11 |
18. | लद्दाख | 90 | 48 | 1 |
19. | मध्य प्रदेश | 8,588 | 5,445 | 371 |
20. | महाराष्ट्र | 74,860 | 32,329 | 2,587 |
21. | मणिपुर | 118 | 38 | 0 |
22. | मेघालय | 33 | 13 | 1 |
23. | मिजोरम | 14 | 1 | 0 |
24. | नगालैंड | 58 | 0 | 0 |
25. | ओडिशा | 2,388 | 1,416 | 7 |
26. | पुदुचेरी | 82 | 25 | 0 |
27. | पंजाब | 2,376 | 2,029 | 47 |
28. | राजस्थान | 9,652 | 6,744 | 209 |
29. | सिक्किम | 2 | 0 | 0 |
30. | तमिलनाडु | 25,872 | 14,316 | 208 |
31. | तेलंगाना | 3,020 | 1,556 | 99 |
32. | त्रिपुरा | 468 | 173 | 0 |
33. | उत्तराखंड | 1,085 | 282 | 8 |
34. | उत्तर प्रदेश | 8,729 | 5,176 | 229 |
35. | पश्चिम बंगाल | 6,508 | 2,580 | 345 |
कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति | 2,16,919* | 1,04,107 | 6,075 |
सोर्स : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट।