India-Pakistan Conflict: डीजीएमओ स्तर की बैठक में दोनों देशों के बीच बनी युद्ध विराम पर सहमति, विदेश सचिव ने दी पूरी जानकारी
By रुस्तम राणा | Updated: May 10, 2025 20:13 IST2025-05-10T18:58:13+5:302025-05-10T20:13:16+5:30
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 1700 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।

India-Pakistan Conflict: डीजीएमओ स्तर की बैठक में दोनों देशों के बीच बनी युद्ध विराम पर सहमति, विदेश सचिव ने दी पूरी जानकारी
दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को युद्ध विराम हो गया। दोनों देशों ने डीजीएमओ स्तर की वार्ता के बाद युद्ध विराम पर सहमति जताई। युद्ध विराम के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 1700 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।
उन्होंने आगे बता कि आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 1200 बजे फिर से बात करेंगे।
"Pakistan's DGMO called Indian DGMO at 15:35 hours earlier this afternoon. It was agreed between them that both sides would stop all firing and military action on land, in the air & sea with effect from 1700 hours IST. Instructions have been given on both sides to give effect to… https://t.co/rEhleUtOXqpic.twitter.com/zUhZ3X0R0g
— ANI (@ANI) May 10, 2025
विदेश मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पुष्टि की कि संघर्ष विराम दोनों देशों के बीच सीधे संचार का परिणाम था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में किसी अन्य स्थान पर किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कोई समझौता नहीं है।