Independence Day 2019: आजादी के 73 वर्षों में यहां पहली बार फहराया गया झंडा

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: August 15, 2019 06:22 PM2019-08-15T18:22:16+5:302019-08-15T18:22:16+5:30

भारत 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी 73 वर्षों में भारत के इस इलाके में कभी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं फहराया गया था।

India Independence Day 2019: Tricolour unfurled in Kasalpada for the 1st time since independence | Independence Day 2019: आजादी के 73 वर्षों में यहां पहली बार फहराया गया झंडा

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कासलपाडा में जवानों ने फहराया तिरंगा। (फोटो- एएनआई)

Highlightsछत्तीसगढ़ में एक ऐसा इलाका है, जहां आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहराया गयाएक दिन पहले ही इलाके में नक्सलियों ने किया था बम धमाकाजवानों ने स्वयं लिया तिरंगा फहराने का निर्णय, गांववालों को भी किया शामिल

छत्तीसगढ़ के कासलपाडा इलाके में आजादी के  73 वर्षों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। समाचार एजेंसी एनएनआई तस्वीरें ट्वीट की हैं। बता दें कि बुधवार (14 अगस्त) को ही कासलपाडा में बम धमाके की वारदात हुई थी। इसे देखते हुए कोबरा 206 और सीआरपीएफ 150 की बटालियन चिंतागुफा इलाके में तैनात की गई थी। इस दौरान किसी जवान को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ और उन्होंने खुद ही कासलपाडा में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने का फैसला किया। 

206 कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) और सीआरपीएफ की 150 बटालियन स्थानीय लोगों के साथ सुकमा के नक्सल प्रभावित कासलपाडा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

वर्ष 2014 में इलाके में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 14 जवानों की जान चली गई थी। 

कासलपाडा से आई तस्वीरों में भारतीय जवान ग्रामीणों के साथ आजादी के पर्व की खुशियां बांटते दिख रहे हैं। एक जवान कुछ बच्चों के साथ तिरंगा लिए प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर में महिलाओं और बच्चों ने हाथों में तिरंगा पकड़ा हुआ है। 


ट्विटर पर इस काम के लिए जवानों की सराहना भी हो रही है। कई यूजर्स उनकी तारीफ में कमेंट कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा, ''राजनाथ सिंह ने गृहमंत्री रहते हुए कम्युनिस्ट नीत नक्सली आतंकवाद पर लगाम लगाने और उसे नियंत्रित करने के लिए अच्छा काम किया। अमित शाह गृहमंत्री हैं। अरे भई! नक्सलियों का सफाया होने वाला है।''


गोविंद यादव नाम के यूजर ने लिखा, ''तिरंगा के बजाय उन्हें भोजन, बिजली, सड़क, स्कूल, काम दीजिए। मैं राष्ट्र विरोधी या मोदी विरोधी नहीं हूं। वास्तव में मैंने इन्हीं चीजों के लिए मोदी को वोट दिया था। भारत माता की जय।''


Web Title: India Independence Day 2019: Tricolour unfurled in Kasalpada for the 1st time since independence

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे