अमेरिका, ब्राजील के बाद भारत में सबसे ज्यादा नए केस, गंभीर मरीजों के मामले में दूसरे नंबर पर

By निखिल वर्मा | Published: June 9, 2020 03:15 PM2020-06-09T15:15:56+5:302020-06-09T15:21:38+5:30

बीते 24 घंटे में दुनिया भर में 1 लाख से ऊपर कोरोना वायरस के नए मामले मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा कोविड-19 के केस अमेरिका फिर ब्राजील और उसके बाद भारत में आए हैं।

India has the highest number of new cases after Brazil, USA second most serious patients | अमेरिका, ब्राजील के बाद भारत में सबसे ज्यादा नए केस, गंभीर मरीजों के मामले में दूसरे नंबर पर

कोरोना वायरस के केसों की संख्या के मामले में भारत दुनिया भर में छठे नंबर पर है (लोकमत फाइल फोटो)

Highlightsदुनिया भर में कोरोना वायरस के करीब 72 लाख मामले आए हैं. इस बीमारी से अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं.अमेरिका में कोरोना वायरस के 20 लाख और ब्राजील में 7 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं

भारत में लगातार सातवें दिन कोरोना वायरस के केस रिकॉर्ड संख्या में आए हैं। मंगलवार को भारत में 9983 नए मामले आए हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,66,598 हो गई है। कोविड-19 की वजह से भारत में अब तक 7466 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया भर में सबसे ज्यादा नए केस भारत में मिल रहे हैं। 

इसके अलावा गंभीर मरीजों के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा क्रिटिकल केसों की संख्या अमेरिका में हैं जहां 16,907 लोग गंभीर मरीज हैं। वहीं भारत में क्रिटिकल केसों की संख्या 8944 पहुंच गई है।

कोरोना वायरस से प्रभावित टॉप 10 देश

देश मामलेमौत
अमेरिका2,026,597113,061
ब्राजील710,88737,312
रूस485,2536,142
स्पेन288,79727,136
इ्ंग्लैंड287,39940,597
भारत2,66,5987466
इटली235,27833,964
पेरू199,6965,571
जर्मनी186,2338,792
ईरान173,8328,351

 

भारत में एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 9,987 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मंगलवार सुबह आठ बजे तक कुल संक्रमितों की संख्या 2,66,598 हो गई। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 266 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 7,466 तक पहुंच गई।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 1,29,917 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,29,214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय ने बताया, ‘‘ अब तक 48.47 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं।’’ कुल संक्रमितों में विदेश नागरिक भी शामिल हैं।

मंगलवार सुबह तक हुई 266 मौतों में से सबसे ज्यादा 109 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद दिल्ली में 62, गुजरात में 31, तमिलनाडु में 17, हरियाणा में 11, पश्चिम बंगाल में नौ, उत्तर प्रदेश में आठ, राजस्थान में छह, जम्मू-कश्मीर में चार, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश और पंजाब में दो-दो और बिहार तथा केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में

देश में अब तक कुल 7,466 मौतों में से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3,169 लोगों की मौत हुई। इसके बाद गुजारत में 1,280, दिल्ली में 874, मध्य प्रदेश में 414, पश्चिम बंगाल में 405, तमिलनाडु में 286, उत्तर प्रदेश में 283, राजस्थान में 246 और तेलंगाना में 137 लोगों की मौतें हुईं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से 75, कर्नाटक में 64 और पंजाब में 53 लोगों की मौत हुई।

जम्मू-कश्मीर में 45, हरियाणा में 39, बिहार में 31, केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में सात लोगों की मौत हुई। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच और असम तथा छत्तीसगढ़ में चार-चार लोगों की मौत हुई है। वहीं मेघालय और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में से 70 फीसदी से ज्यादा लोग पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे।

दिल्ली में कोरोना वायरस के करीब 30000 केस

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के सबसे ज्यादा 88,528 मामले महाराष्ट्र से है। इसके बाद तमिलनाडु में 33,229, दिल्ली में 29,943, गुजरात में 20,545, उत्तर प्रदेश में 10,947, राजस्थान में 10, 763 और मध्य प्रदेश में 9,638 है। वहीं पश्चिम बंगाल में 8,613, कर्नाटक में 5,760, बिहार में 5,202, हरियाणा में 4,854, आंध्र प्रदेश में 4,851, जम्मू-कश्मीर में 4,285, तेलंगाना में 3,650 और ओडिशा में 2,994 मामले हैं। इसके बाद पंजाब में 2,663, असम में 2,776, केरल में 2,005 और उत्तराखंड में 1,411 लोग संक्रमित हैं है।

झारखंड में 1,256, छत्तीसगढ़ में 1,160, त्रिपुरा में 838, हिमाचल प्रदेश में 421, गोवा में 330 और चंडीगढ़ में 317 मामले हैं। मणिपुर में संक्रमण के 272, पुडुचेरी में 127, नगालैंड में 123 मामले हैं। लद्दाख में 103, अरुणाचल प्रदेश में 51, मिजोरम में 42, मेघालय में 36, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 33 मामले हैं। वहीं दादर-नगर हवेली में 22 और सिक्किम में सात मामले हैं। 

Web Title: India has the highest number of new cases after Brazil, USA second most serious patients

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे