Coronavirus: भारत में कल के मुकाबले कोरोना के नए केस में मामूली बढ़त, 3207 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Published: June 2, 2021 09:48 AM2021-06-02T09:48:32+5:302021-06-02T10:17:25+5:30

भारत में कोरोना के नए मामलों में कुछ बढ़त पिछले 24 घंटे में सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या अब घटकर 18 लाख से कम हो गई है।

India Corronavirus update reports 1,32,788 new cases and 3207 death in 24 hrs | Coronavirus: भारत में कल के मुकाबले कोरोना के नए केस में मामूली बढ़त, 3207 लोगों की मौत

भारत में कोरोना के 1.32 लाख नए केस (फाइल फोटो)

Highlightsभारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अब 18 लाख से कम हुई देश में अब तक 21 करोड़ 85 लाख 46 हजार 667 लोगों को दी जा चुकी है वैक्सीनस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 2.31 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 1 लाख 32 हजार 788 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 3207 लोगों की मौत भी पूरे देश में कोरोना से हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार सुबह ये जानकारी दी। इससे पहले कल सुबह के अपडेट के अनुसार 1 लाख 27 हजार 510 नए मामले सामने आए थे। इस लिहाज से कोरोना के केस में ये एक दिन में मामूली बढ़त है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 35 हजार 102 हो गई है। वहीं एक्टिव केस घटकर 17 लाख 93 हजार 645 हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख 31 हजार 456 डिस्चार्ज भी हुए हैं। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 2 करोड़ 61 लाख 79 हजार 85 हो गई है। वहीं, देश में अभी तक कुल दो करोड़ 83 लाख 7 हजार 832 केस आए हैं।  


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 20,19,773 सैंपल टेस्ट भी किए गए हैं। इसी के साथ अब तक देश में कुल 35 करोड़ 57 लाख 330 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

इन पांच राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक नए केस

पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए केस जिन पांच राज्यों में सबसे अधिक सामने आए हैं, उसमें तमिलनाडु शीर्ष पर है। यहां 26513 केस आए हैं। वहीं केरल में 19760 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 14304 और महाराष्ट्र में 14123 केस आए हैं। आंध्र प्रदेश में 11303 केस मिले हैं।

Web Title: India Corronavirus update reports 1,32,788 new cases and 3207 death in 24 hrs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे