भारत में कोरोना एक्टिव मामले 9 लाख से कम हुए, पिछले 24 घंटे में 62224 नए केस, 2542 लोगों की मौत
By विनीत कुमार | Published: June 16, 2021 09:20 AM2021-06-16T09:20:43+5:302021-06-16T09:35:59+5:30
Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 7 हजार से अधिक लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। वहीं 28 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन भी लगाई गई है।
नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में और कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 62224 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 2542 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी बुधवार सुबह दी गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 79 हजार 573 हो गई है जबकि एक्टिव मामले 9 लाख से कम पहुंच गए हैं। देश में अब एक्टिव मामले 8 लाख 65 हजार 432 हैं।
पिछले 24 घंटे में देश में 1 लाख 7 हजार 628 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। ऐसे में कुल डिस्चार्च हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 2 करोड़ 83 लाख 88 हजार 100 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले साल से अब तक देश में कोरोना से कुल 2 करोड़ 96 लाख 33 हजार 105 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
इन सबके बीच देश में अब तक कुल 26 करोड़ 19 लाख 72 हजार 14 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें केवल पिछले 24 घंटे में ही 28 लाख 458 लोगों को टीका लगाया गया है।
India reports 62,224 new #COVID19 cases, 1,07,628 discharges & 2542 deaths in last 24 hours, as per Health Ministry
— ANI (@ANI) June 16, 2021
Total cases: 2,96,33,105
Total discharges: 2,83,88,100
Death toll: 3,79,573
Active cases: 8,65,432
Total Vaccination: 26,19,72,014 (28,00,458 in last 24 hrs) pic.twitter.com/mEVj5dNxHZ
रिकवरी रेट 96 प्रतिशत के करीब
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 95.80 प्रतिशत हो गया है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम है। ये अभी 4.17 प्रतिशत पर है। दैनिक संक्रमण दर गिरकर 3.22 प्रतिशत हो गया है। ये लगातार 9वां दिन है जब दैनिक संक्रमण दर देश में 5 प्रतिशत से कम पर बना हुआ है।
देश में जिन पांच राज्यों में सबसे अधिक नए केस सामने आए हैं इसमें केरल शीर्ष पर है। केरल में पिछले 24 घंटे में 12,246 केस मिले हैं। वहीं तमिलनाडु में 11,805 मामले सामने आए। इसके अलावा महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 7652 और आंध्र प्रदेश में 5741 केस मिले। कर्नाटक में 5041 मामले सामने आए।