उत्तरी सिक्किम में भारत-चीन के सैनिकों में टकराव, दोनों तरफ के जवान घायल

By स्वाति सिंह | Published: May 10, 2020 10:56 AM2020-05-10T10:56:22+5:302020-05-10T10:56:22+5:30

नॉर्थ सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की घटना सामने आई। इस झड़प में दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए हैं।

India-China troops clash in North Sikkim, wounded on both sides | उत्तरी सिक्किम में भारत-चीन के सैनिकों में टकराव, दोनों तरफ के जवान घायल

सेना सूत्रों ने बताया कि इस घटना में दोनों तरफ के सैनिकों को मामूली चोटें भी आई हैं।

Highlightsभारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है।नॉर्थ सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों में टकराव हुआ।

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। नॉर्थ सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों में टकराव हुआ। दोनों ओर से भारी तनाव और बहसबाजी हुई। इस घटना में दोनों तरफ के सैनिकों को मामूली चोटें भी आई हैं। इस बात की जानकारी भारतीय सेना के सूत्रों ने दी है। 

हालांकि, अभी तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इस क्षेत्र में सड़क परिवहन की कोई सुविधा नहीं है और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से इसका रख-रखाव किया जाता है। 

बताया जा रहा है कि इस झगड़े को स्थानीय स्तर के हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया। कुछ देर चली बातचीत के बाद दोनों तरफ के सैनिक अपनी-अपनी पोस्ट पर वापस लौट गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि सीमा विवाद के चलते सैनिकों के बीच ऐसे छोटे-मोटे विवाद अक्सर होते रहते हैं।

Web Title: India-China troops clash in North Sikkim, wounded on both sides

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे