एलएसी तनावः भारत की मदद के लिए हथियारों के साथ आगे आए ये मित्र देश, हो सकता है 7560 करोड़ का नया सौदा

By आदित्य द्विवेदी | Published: June 29, 2020 11:56 AM2020-06-29T11:56:11+5:302020-06-29T11:56:11+5:30

इस स्थिति में दुनिया भर के मित्र देशों ने भारत को हथियार मुहैया कराने की पेशकश की है। इनमें इजरायल, रूस, फ्रांस और अमेरिका जैसे हथियारों में उन्नत देश शामिल हैं।

India China Border Tensions: Friendly Countries Offer weapons to help India, may be new deal of 7560 crores | एलएसी तनावः भारत की मदद के लिए हथियारों के साथ आगे आए ये मित्र देश, हो सकता है 7560 करोड़ का नया सौदा

एस-400 मिसाइल सिस्टम (फाइल फोटो)

Highlightsइन देशों के साथ भारत द्विपक्षीय वार्ता कर रहा है और 7560 करोड़ रुपये के नए सौदे पर मंजूरी मिल सकती है।फ्रांस ने अगले महीने तक राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप देने का वादा किया है।

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव अपने चरम पर है। एक तरफ बातचीत से तनाव कम करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ चीन की चालबाजियों को ध्यान में रखते हुए भारत युद्ध की भी तैयारी कर रहा है। इस स्थिति में दुनिया भर के मित्र देशों ने भारत को हथियार मुहैया कराने की पेशकश की है। इनमें इजरायल, रूस, फ्रांस और अमेरिका जैसे हथियारों में उन्नत देश शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन देशों के साथ भारत द्विपक्षीय वार्ता कर रहा है और 7560 करोड़ रुपये के नए सौदे पर मंजूरी मिल सकती है।

फ्रांस से राफेल डिलिवरी में तेजी

फ्रांस ने अगले महीने तक राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप देने का वादा किया है। 27 जुलाई तक इसके भारत में पहुंचने की उम्मीद है। राफेल लंबी दूरी तक हवा में मार करने वाले मिसाइलों से लैस लड़ाकू विमान हैं। फ्रांस ने कहा है कि वह पहली खेप के साथ 8 अतिरिक्त राफेल भी भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही चार भारतीय पायलटों को इन लड़ाकू विमान उड़ाने की ट्रेनिंग भी दे दी गई है।

रूस से मिलेगा एयर डिफेंस सिस्टम

भारत का पुराना मित्र रूस जल्द ही भारत के मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 मुहैया कराएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मास्को दौरे के दौरान रूस जल्दी ही इस सिस्टम को उपलब्ध कराने पर सहमत हो गया है। इसके अलावा भी रूस ने भारत को आधुनिक हथियार और गोला बारूद देने का वादा किया है। गौरतलब है कि रूस 1 बिलियन डॉलर यानी 7560 करोड़ रुपये के आर्म्स एंड एम्यूनेशन सप्लाई कर सकता है।

इजरायल भी मदद को तैयार

इजरायल भारत का काफी पुराना मित्र देश है। कारगिल युद्ध के समय इजरायल ने भारत की हाथ खोलकर मदद की थी। अब चीन के साथ तनाव के मद्देनजर इजरायल ने भारत को एयर डिफेंस सिस्टम देने की बात कही है। जल्द ही इसे भारत की सीमा सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। 

अमेरिका भी हर मोर्चे पर मदद को तैयार

भारत का नया रणनीतिक साझेदार अमेरिका भारत को हर मोर्चे पर मदद देने को तैयार है। वह फिलहाल खुफिया से लेकर सैटलाइट इमेज भारत को मुहैया करा रहा है। भारत ने अमेरिका से M777 का ऑर्डर दिया है। यह हथियार पहाड़ी इलाकों में लड़ने के लिए काफी कारगर होता है।

Web Title: India China Border Tensions: Friendly Countries Offer weapons to help India, may be new deal of 7560 crores

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे