भारत और यूरोपीय संघ ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा की

By भाषा | Published: November 24, 2020 12:28 AM2020-11-24T00:28:05+5:302020-11-24T00:28:05+5:30

India and EU discuss nuclear disarmament | भारत और यूरोपीय संघ ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा की

भारत और यूरोपीय संघ ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा की

नयी दिल्ली, 23 नवंबर भारत और यूरोपीय संघ ने सोमवार को परमाणु, रासायनिक और जैविक हथियारों के निरस्त्रीकरण के साथ-साथ बाह्य अंतरिक्ष सुरक्षा और निर्यात नियंत्रण व्यवस्था से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि डिजिटल माध्यम से हुई इस वार्ता का आयोजन निरस्त्रीकरण तथा परमाणु अप्रसार विषय पर चर्चा के छठे दौर की रूपरेखा के तहत किया गया था।

मंत्रालय ने कहा, ''इस दौरान परमाणु, रासायनिक, जैविक तथा पारंपरिक हथियारों के निरस्त्रीकरण, बाह्य अंतरिक्ष सुरक्षा संबंधी मुद्दों, निर्यात नियंत्रण व्यवस्था, रणनीतिक पर्यावरण स्थिरता और विकास से संबंधित पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों में हुए घटनाक्रमों पर चर्चा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India and EU discuss nuclear disarmament

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे