स्वतंत्रता दिवसः सीएम ममता ने कहा- सभी देशवासियों और महिलाओं को सलाम करती हूं, लोकतंत्र हमारी सबसे कीमती चीज है

By भाषा | Published: August 15, 2019 04:13 PM2019-08-15T16:13:27+5:302019-08-15T16:13:27+5:30

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार रात में ट्विटर पर किये गए पोस्ट में कहा था, ‘‘मैं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने सभी देशवासियों और महिलाओं को सलाम करती हूं। लोकतंत्र हमारी सबसे कीमती चीज है। आइये आज हम भारत को नहीं बांटने की शपथ लेते हैं। हमें भारत को एकजुट करना चाहिए।’’

Independence Day: CM Mamta said- salute all the countrymen and women, democracy is our most precious thing | स्वतंत्रता दिवसः सीएम ममता ने कहा- सभी देशवासियों और महिलाओं को सलाम करती हूं, लोकतंत्र हमारी सबसे कीमती चीज है

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और अभियानों पर आधारित रंगबिरंगी झांकी थी।

Highlightsहमें अपनी राजनीतिक आजादी, आर्थिक स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी के लिए संघर्ष करना चाहिए।जब ये नहीं मिलते, तब हमें इन अधिकारों के संरक्षण के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन करने चाहिए।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बनर्जी ने कोलकाता पुलिस की एक टुकड़ी से सलामी गारद के दौरान सलामी ली।

इसके बाद पुलिस की विभिन्न इकाइयों ने परेड की। मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को उनके शौर्य के लिए पदक प्रदान किये। बनर्जी ने इस मौके पर लोगों को संबोधित नहीं किया लेकिन उन्होंने बुधवार रात में ट्विटर पर किये गए पोस्ट में कहा था, ‘‘मैं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने सभी देशवासियों और महिलाओं को सलाम करती हूं। लोकतंत्र हमारी सबसे कीमती चीज है। आइये आज हम भारत को नहीं बांटने की शपथ लेते हैं। हमें भारत को एकजुट करना चाहिए।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘हमें अपनी राजनीतिक आजादी, आर्थिक स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी के लिए संघर्ष करना चाहिए और लोकतांत्रिक अधिकारों को संरक्षित करना चाहिए। जब ये नहीं मिलते, तब हमें इन अधिकारों के संरक्षण के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन करने चाहिए।’’

रेड रोड पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और अभियानों पर आधारित रंगबिरंगी झांकी थी। यहां पास के बैरकपुर स्थित गांधी घाट पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने गांधी स्मारक स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद एक प्रार्थना सभा हुई जिसमें बापू की पसंदीदा रामधुन का गायन हुआ। धनकड़ ने बाद में शहर स्थित मायो रोड पर गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य के सूचना एवं संस्कृति मामलों के विभाग ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया था जिसका विषय स्वतंत्रता आंदोलन में बंगाल की भूमिका था। प्रदर्शनी ‘बंगाल हमारा गौरव’ विषय का उद्घाटन संस्कृति राज्य मंत्री इंद्रानिल सेन ने किया।

क्लब और सामाजिक संगठनों ने प्रभात फेरी निकाली जबकि पूरे राज्य में शैक्षणिक संस्थानों, क्लब और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस मनाया। 

Web Title: Independence Day: CM Mamta said- salute all the countrymen and women, democracy is our most precious thing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे