बिहार के रोहतास जिले में एक महिला ने एक सप्ताह के अंदर दिया 15 बच्चों को जन्म, 14 बच्चों की हो गई मौत
By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2025 17:15 IST2025-05-10T17:15:20+5:302025-05-10T17:15:20+5:30
महिला सैफुल खातून के सभी 15 बच्चे समय से पहले पैदा हुए थे। ऐसे में कुपोषण और कमजोरी की वजह से 14 बच्चों की मौत हो गई। रोहतास जिले में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

बिहार के रोहतास जिले में एक महिला ने एक सप्ताह के अंदर दिया 15 बच्चों को जन्म, 14 बच्चों की हो गई मौत
पटना:बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनारा प्रखंड के गोपालपुर की रहने वाली सैफुल खातून ने एक सप्ताह के अंदर 15 बच्चों को जन्म दिया। हालांकि उनमें से 14 बच्चों की मौत हो गई, जबकि डॉक्टरों की टीम ने 15वें बच्चे को बचा लिया। जन्म के समय बच्चा महज 500 ग्राम का था। महिला सैफुल खातून के सभी 15 बच्चे समय से पहले पैदा हुए थे। ऐसे में कुपोषण और कमजोरी की वजह से 14 बच्चों की मौत हो गई। रोहतास जिले में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सासाराम स्थित एक निजी अस्पताल में सैफुल खातून ने 15 बच्चे को जन्म दिया। लेकिन निजी अस्पताल में स्थिति में सुधार न होने पर बच्चे को सासाराम सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बाद बच्चे की स्थिति में अच्छी सुधार हुई है और उसका वजन 500 ग्राम से बढ़कर 700 ग्राम हो गया है। स्थिति में सुधार देखते हुए उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस दौरान खुद सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन एसएनसीयू पहुंचे।
उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में नवजात बच्चों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था है। अस्पताल में 10 रेडिएंट वार्मर हैं। उच्च प्रशिक्षित डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी सेवा दे रहे हैं। इससे बच्चों की मृत्यु दर में कमी आई है। मातृ शिशु अस्पताल में मां और बच्चे दोनों को बेहतर इलाज दिया गया है।