हथिनी के बाद गर्भवती गाय के साथ बर्बरता, विस्फोटक भरा खाना खिलाया, FIR दर्ज

By प्रिया कुमारी | Published: June 7, 2020 10:23 AM2020-06-07T10:23:05+5:302020-06-07T10:23:05+5:30

जानवरों के साथ क्रूरता के मामले इन दिनों बढ़ते ही जा रहे है, केरल में गर्भवती हथिनी के साथ बर्बरता के बाद हिमाचल में गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक पदार्थ खिला दिया जिससे उसके जबड़े पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गएं।

In Himachal pregnant cow injured due to feeding explosive substance file fir | हथिनी के बाद गर्भवती गाय के साथ बर्बरता, विस्फोटक भरा खाना खिलाया, FIR दर्ज

हिमाचल में गर्भवती गाय को विस्फोटक पदार्थ खिलाने से हुई जख्मी (Photo-social media)

Highlights हिमाचल के बिलासपुर में गाय के साथ बर्बरता का दूसरा मामला सामने आया है।हिमाचल के बिलासपुर में भी गर्भवती गाय को विस्फोटक भरा खाना खिला दिया गया।

केरल में प्रेग्नेंट हथिनी की मौत पर मचा बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ था कि हिमाचल के बिलासपुर में गाय के साथ बर्बरता का दूसरा मामला सामने आया है। इस घटना ने एक बार फिर लोगों को हिला कर रख दिया है। हिमाचल के बिलासपुर में गर्भवती गाय को विस्फोटक भरा खाना खिला दिया गया। जिससे उसके जबड़े बुरी तरह क्षतीग्रस्त हो गए।गाय के मालिक गुरदयाल सिंह के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। अगर उसके खिलाफ सबूत मिलते हैं तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा

बिलासपुर के DSP संजय शर्मा ने बताया कि आईपीसी और प्रिवेंशन ऑफ क्रूअल्टी टू एनिमल्स के तहत खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गाय के मालिक गुरदयाल सिंह ने आरोप लगाया था कि दाहद गांव में उसकी गर्भवती गाय को किसी ने खाने के सामान के साथ विस्फोटक पदार्थ खिला दिया है, जिससे उसका जबड़ा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसे इस बदमाशी के पीछे पड़ोसी नंदलाल का हाथ होने का शक है।

पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने घटना स्थल का दौरा किया था। उन्होंने देखा कि गाय के मुंह में गंभीर चोटे आई हैं। जिसके बाद गाय का इलाज कराया गया। इस मामले में 26 मई को ही मामला दर्ज कर लिया गया था।  मालूम हो कुछ दिनों पहले केरल में गर्भवती हथिनी के साथ भी ऐसी ही बर्बरता की गई थी, जिसके बाद उस हथिनी की मौत हो गई, इस मामले में भी दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 

Web Title: In Himachal pregnant cow injured due to feeding explosive substance file fir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे