Coronavirus Cases: छत्तीसगढ़ में चार विकासखंड रेड जोन में शामिल, 44 क्षेत्रों में भी जाना वर्जित

By भाषा | Published: May 23, 2020 03:18 PM2020-05-23T15:18:28+5:302020-05-23T15:18:28+5:30

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना को रोकने के लिए तीन जिलों के चार विकासखंडों को रेड जोन शामिल किया है। इसके अलावा राज्य में 80 विकासखंड ऑरेंज जोन में हैं। वहीं 25 जिलों के 80 विकासखंड को ऑरेंज जोन में रखा गया है जबकि शेष विकासखंड ग्रीन जोन में हैं।

in Chhattisgarh Four development blocks are in the Red Zone, 44 areas are also barred | Coronavirus Cases: छत्तीसगढ़ में चार विकासखंड रेड जोन में शामिल, 44 क्षेत्रों में भी जाना वर्जित

राज्य के सभी विकासखंडों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया है। विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। (Photo-social media)

Highlights छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तीन जिलों के चार विकासखंडों को रेड जोन घोषित किया है।राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी विकासखंडों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तीन जिलों के चार विकासखंडों को रेड जोन घोषित किया है। साथ ही राज्य में 80 विकासखंड ऑरेंज जोन में हैं। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी विकासखंडों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया है। विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक राज्य के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर नमूनों की जांच के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बालोद जिले के डौंडी लोहारा, बिलासपुर जिले के तखतपुर और मस्तूरी तथा कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड को रेड जोन घोषित किया है। वहीं 25 जिलों के 80 विकासखंड को ऑरेंज जोन में रखा गया है जबकि शेष विकासखंड ग्रीन जोन में हैं।

राज्य में कुल 146 विकासखंड हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 22 मई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया है। इसमें हर सोमवार को बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ विकासखंडों में किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं होने के बाद भी उसे आरेंज जोन में रखा गया है क्योंकि उन विकासखंडों में प्रति लाख जनसंख्या पर नमूनों की जांच दर कम है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोविड-19 प्रभावित निषेध क्षेत्र की सूची भी जारी की गई है।

राज्य में 21 मई की स्थिति के आधार पर 21 जिले के 44 स्थानों को निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 172 में लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। इनमें से 62 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 110 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है उनमें से ज्यादातर लोग प्रवासी मजदूर हैं तथा वह अन्य राज्यों से लौटे हैं। 

Web Title: in Chhattisgarh Four development blocks are in the Red Zone, 44 areas are also barred

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे