ईद के मौके पर BJP सांसद की विवादित टिप्पणी, कहा- सड़कें नहीं होनी चाहिए ब्लॉक

By रामदीप मिश्रा | Published: June 5, 2019 09:25 AM2019-06-05T09:25:44+5:302019-06-05T09:25:44+5:30

बीजेपी सांसद भोला सिंह ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की ओर इशारा करते हुए कहा है कि आपकी आस्था को व्यक्त करने के लिए एक स्थान निर्धारित है। ऐसे में सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए।

If there is inconvenience due to someone's festival of any religion, it should not be done says BJP MP Bhola Singh | ईद के मौके पर BJP सांसद की विवादित टिप्पणी, कहा- सड़कें नहीं होनी चाहिए ब्लॉक

Photo: ANI

ईद के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह ने विवाद खड़ा कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय की ओर इशारा करते हुए कहा है कि आपकी आस्था को व्यक्त करने के लिए एक स्थान निर्धारित है। ऐसे में सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो यह गलत है और कार्रवाई की जानी चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भोला सिंह ने बीते दिन मंगलवार (चार जून) को कहा कि त्योहारों को मनाते समय यह देखा जाना चाहिए कि इससे दूसरों को असुविधा न हो। हिंदू होली, दिवाली, रक्षा बंधन मनाते हैं और पूरा देश मनाता है, लेकिन हमारे त्योहारों के कारण कोई असुविधा का नहीं होती है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि यदि किसी धर्म के किसी त्योहार के कारण असुविधा होती है, तो यह नहीं होना चाहिए। आपकी आस्था को व्यक्त करने के लिए एक स्थान निर्धारित है। सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो यह गलत है और कार्रवाई की जानी चाहिए।



आपको बता दें, देश भर में बुधवार (5 जून) को पूरे उत्साह और उमंग के साथ ईद उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश भर में मुस्लिम समाज के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने चांद दिखने का ऐलान किया था। साथ ही लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चांद दिखने का ऐलान किया। 

भारत में पहला रोजा 7 मई को था। रमजान का महीना ऐसे तो  30 दिनों तक चलता है लेकिन इस बार 5 जून को ईद होने पर रमजान का महीना सिर्फ 29 दिन का ही रहा। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के बाकी हिस्सों में भी ईद 5 जून को मनाई जा रही है। सऊदी अरब में एक दिन पहले 4 जून को ईद मनाई गई थी। 

Web Title: If there is inconvenience due to someone's festival of any religion, it should not be done says BJP MP Bhola Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे