UP के बरेली में मजदूरों पर किया गया केमिकल का छिड़काव, तो प्रियंका गांधी ने कहा- कृपा करके ऐसे अमानवीय काम मत करिए

By अनुराग आनंद | Published: March 30, 2020 02:14 PM2020-03-30T14:14:27+5:302020-03-30T14:14:27+5:30

उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रशासन द्वारा कर्मचारियों ने दूसरी जगहों से आए बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को सैनिटाइज करने का अनोखा तरीका ईजाद किया है। सभी पर केमिकल से छिड़काव किया जा रहा है।

If spraying of chemical was done on laborers in Bareilly, UP, then Priyanka Gandhi said - please do not do such inhuman work | UP के बरेली में मजदूरों पर किया गया केमिकल का छिड़काव, तो प्रियंका गांधी ने कहा- कृपा करके ऐसे अमानवीय काम मत करिए

प्रियंका गांधी

Highlightsमजदूरों को जमीन पर बैठाकर उनपर केमिकल का छिड़काव कर उन्हें डिसइंफेक्ट किया जा रहा है।प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस व प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रशासन पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली:  देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने 24 मार्च की रात से अगले 21 दिनों के लिए देश भर में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।

ऐसे में लॉकडाउन की वजह से रोजगार जाने के बाद दूसरे शहरों में जाकर काम करने वाले हजारों प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौट रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बरेली से एक मामला सामने आया है। यहां प्रशासन द्वारा कर्मचारियों ने दूसरी जगहों से आए बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को सैनिटाइज करने का अनोखा तरीका ईजाद किया है।

सभी को जमीन पर बैठाकर उनपर केमिकल का छिड़काव कर उन्हें डिसइंफेक्ट किया जा रहा है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस व प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रशासन पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि यूपी सरकार से गुजारिश है कि हम सब मिलकर इस आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन कृपा करके ऐसे अमानवीय काम मत करिए। मजदूरों ने पहले से ही बहुत दुख झेल लिए हैं। उनको केमिकल डाल कर इस तरह नहलाइए मत। इससे उनका बचाव नहीं होगा बल्कि उनकी सेहत के लिए और खतरे पैदा हो जाएंगे।

इसका एक वीडियो सामने आया है, फिलहाल प्रशासन की ओर से अभी इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। 

Web Title: If spraying of chemical was done on laborers in Bareilly, UP, then Priyanka Gandhi said - please do not do such inhuman work

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे