गौतम अडाणी पर राहुल गांधी का तंज, सभी संघर्ष कर रहे हैं तो 50 फीसदी संपत्ति कैसे बढ़ गई

By भाषा | Published: March 13, 2021 05:59 PM2021-03-13T17:59:40+5:302021-03-13T18:18:40+5:30

उद्योगपति गौतम अडाणी की संपत्ति में इस साल बड़ी वृद्धि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है।

If everyone is struggling then how did Adani's wealth grow by 50 per cent: Rahul | गौतम अडाणी पर राहुल गांधी का तंज, सभी संघर्ष कर रहे हैं तो 50 फीसदी संपत्ति कैसे बढ़ गई

गौतम अडाणी पर राहुल गांधी का तंज (फाइल फोटो)

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सवाल किया कि जब कोरोना महामारी के कारण हर कोई संघर्ष करता नजर आ रहा है तो फिर उद्योगपति गौतम अडाणी की संपत्ति 50 फीसदी कैसे बढ़ गई।

उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब एक खबर में कहा गया है कि 2021 में अडाणी की संपत्ति 16.2 अरब डॉलर बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गई।

कांग्रेस नेता ने यह खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘2020 में आपकी संपत्ति कितनी बढ़ी? जब उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये बनाए और उनकी संपत्ति 50 फीसदी गढ़ गई तो आप लोग संघर्ष कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: If everyone is struggling then how did Adani's wealth grow by 50 per cent: Rahul

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे