भाजपा अगर शासन नहीं चला सकती तो इस्तीफा दे: कांग्रेस नेता

By भाषा | Published: April 12, 2021 08:26 PM2021-04-12T20:26:39+5:302021-04-12T20:26:39+5:30

If BJP cannot run the rule, then resign: Congress leader | भाजपा अगर शासन नहीं चला सकती तो इस्तीफा दे: कांग्रेस नेता

भाजपा अगर शासन नहीं चला सकती तो इस्तीफा दे: कांग्रेस नेता

बेंगलुरु, 12 अप्रैल कर्नाटक की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने सोमवार को आोप लगाया कि उन्होंने ऐसी खराब सरकार कभी नहीं देखी। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के इस्तीफा की भी मांग की।

शिवकुमार ने कहा, '' अगर आप प्रशासन नहीं चला सकते तो इस्तीफा दीजिए और राष्ट्रपति शासन का रास्ता साफ करिए।''

कोविड-19 महामारी की परिस्थितियों से निपटने में कथित तौर पर अवैज्ञानिक तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करने के औचित्य पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि सरकार यह साक्ष्य पेश करे कि कोरोना वायरस का प्रसार दिन के समय में नहीं बल्कि केवल रात में हो रहा है।

शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि जिन सीटों पर चुनाव प्रस्तावित हैं, वहां का दौरा करने के बाद उन्होंने युवाओं, किसानों और महिलाओं के भीतर भाजपा सरकार के खिलाफ रोष महससू किया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य की जनता बदलाव लाने को उत्सुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: If BJP cannot run the rule, then resign: Congress leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे