भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, अंबाला के आसमान में दिखाई अपनी ताकत

By पल्लवी कुमारी | Published: September 10, 2020 11:11 AM2020-09-10T11:11:00+5:302020-09-10T11:11:30+5:30

भारत और फ्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिये 59,000 करोड़ रुपये की लागत से हुए अंतर सरकारी समझौते के करीब चार साल बाद 29 जुलाई को पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था भारत पहुंचा था।

IAF formally inducts Rafale 5 fighter jets in its fleet at Ambala airbase | भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, अंबाला के आसमान में दिखाई अपनी ताकत

राफेल फाइटर जेट्स (तस्वीर स्त्रोत- Indian Air Force ट्विटर हैंडल)

Highlightsराफेल विमानों के वायुसेना में औपचारिक तौर पर शामिल होने के कार्यक्रम में फ्लोरेंस पार्ली चीफ गेस्ट हैं। राफेल विमान को अंबाला एयरबेस पर 17 स्कवॉड्रन 'गोल्डन ऐरोज' में शामिल किया गया है। भारतीय वायुसेना में 5 राफेल लड़ाकू विमान शामिल हुए हैं।

अंबाला: पांच राफेल लड़ाकू विमान सर्व धर्म पूजा के बाद भारतीय वायुसेना में  औपचारिक रूप से शामिल हुआ। राफेल अंबाला एयरबेस पर 17 स्कवॉड्रन 'गोल्डन ऐरोज' में राफेल को शामिल किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली की मौजूदगी में राफेल वायुसेना में शामिल हुआ है। अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के कार्यक्रम में सर्व धर्म पूजा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी मौजूद थीं। राफेल विमान अत्याधुनिक हथियारों और उन्नत प्रणाली से लैस है। 

फ्लाईपास्ट के शुरू होने के साथ ही 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान राफेल ने आसमान में गजब का शानदार करतब दिखाया। फ्लाईपास्ट शुरू होते ही सबसे पहले पांच सुखोई विमानों ने उड़ान भरी थी। 

राफेल को वायुसेना में शामिल करने से पहले पानी की बौछारों से पारंपरिक सलामी दी गई है। सर्व धर्म प्रक्रिया के तहत सभी धर्मों के गुरुओं ने यहां पर पूजा की और विधिवत रूप से राफेल को शामिल किया गया। इस दौरान धर्म गुरुओं ने शांति की दुआ मांगी। इसके साथ ही देश के जवानों की सलामती की प्रार्थना की। 

थोड़ी देर में होगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के बीच बैठक 

समारोह के बाद  फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली और राजनाथ सिंह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और सुरक्षा सहयोग को और मजबूती देने के लिये अंबाला में बैठक होगी। सूत्रों ने कहा कि भारत द्वारा फ्रांस से 36 और लड़ाकू विमानों की संभावित खरीद पर राजनाथ सिंह और फ्लोरेंस पार्ली की बातचीत के दौरान शुरुआती चर्चा हो सकती है। दोपहर इस बैठक के बाद फ्लोरेंस पार्ली भारत से रवाना हो जाएंगी। 

नवंबर में भारत आ सकती है राफेल की दूसरी खेप

फ्रांसीसी विमानन कंपनी दसाल्ट एविएशन द्वारा उत्पादित इन विमानों को अभी औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल नहीं किया गया था। अब तक भारत को 10 राफेल विमानों की आपूर्ति की जा चुकी है, जिनमें से पांच अभी फ्रांस में ही हैं जिन पर भारतीय वायुसेना के पायलट प्रशिक्षण ले रहे हैं। सभी 36 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति 2021 के अंत तक पूरी हो जाने की उम्मीद है। 

चार राफेल लड़ाकू विमानों के एक अन्य जत्थे के नवंबर तक भारत पहुंच जाने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि भारत द्वारा फ्रांस से 36 और लड़ाकू विमानों की संभावित खरीद पर राजनाथ सिंह और पार्ली की बातचीत के दौरान शुरुआती चर्चा हो सकती है। 

Web Title: IAF formally inducts Rafale 5 fighter jets in its fleet at Ambala airbase

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे