बेंगलुरुः इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस में बड़ा धमाका, एक वैज्ञानिक की मौत, तीन लोग घायल

By रामदीप मिश्रा | Published: December 5, 2018 06:31 PM2018-12-05T18:31:39+5:302018-12-05T18:39:46+5:30

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि बेंगलुरु के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के एयरोस्पेस लैब में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक वैज्ञानिक की मौत हो गई है।

hydrogen cylinder explosion in Indian Institute of Science in Bengaluru | बेंगलुरुः इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस में बड़ा धमाका, एक वैज्ञानिक की मौत, तीन लोग घायल

बेंगलुरुः इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस में बड़ा धमाका, एक वैज्ञानिक की मौत, तीन लोग घायल

बेंगलुरु के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस में बुधवार देर शाम एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें एक विज्ञानिक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इंस्टिट्यूट में हड़कंप मंच गया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका हाइड्रोजन सिलेंडर के फटने से हुआ है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि बेंगलुरु के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के एयरोस्पेस लैब में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक वैज्ञानिक की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे का कारण हाइड्रोजन सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। 



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और हादसे की जानकारी जुटा रही है। वहीं धमाके में घायल हुए लोगों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

आपको बता दें कि इससे पहले अभी हाल ही में पंजाब के अमृतरसर के राजासांसी गांव में 18 नवंबर को निरंकारी भवन में धमाका हुआ था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिस समय यह धमाका हुआ था उस समय डेरे में करीब 250 लोग मौजूद थे। इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया था। उन्होंने डेरे में ग्रेनेड फेंकी थी, जोकि बाइक पर सवार होकर आए थे।

Web Title: hydrogen cylinder explosion in Indian Institute of Science in Bengaluru

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे