हैदराबादः 27 वर्षीय महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, एक लड़का और तीन लड़की, सभी स्वस्थ
By सतीश कुमार सिंह | Published: October 27, 2021 07:16 PM2021-10-27T19:16:43+5:302021-10-27T19:19:46+5:30
डॉक्टर ने बताया कि महिला ने अस्पताल में मंगलवार शाम ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की मदद से एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया।
हैदराबादः हैदराबाद में 27 वर्षीय महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया। सभी बच्चे और मां स्वस्थ हैं। हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में जन्म दिया।
महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला ने अस्पताल में मंगलवार शाम ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की मदद से एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं तथा नवजात शिशुओं का वजन एक किलोग्राम से ज्यादा है।
Telangana | A 27-year-old woman gives birth to quadruplets in Hyderabad
— ANI (@ANI) October 27, 2021
The women gave birth to a baby boy and three baby girls. All the babies and the mother are healthy: Dr. Soheba Shukoo, Obstetrician and gynaecologist, Mina Multispeciality Hospital pic.twitter.com/nI5xvGLV2l
महिला के पहले से ही दो बच्चे हैं और दोनों प्रसव सामान्य हुए थे, तीसरी बार में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया. महिला को पहले से ही मालूम था कि उसके गर्भ में 4 बच्चे हैं। महिला के सभी बच्चे सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
डॉ सोहेबा शुकूर ने कहा ने कहा कि महिला जो गर्भावस्था के 34वें सप्ताह में थी, दो महीने से रक्तचाप की दवा ले रही थी, जिसके बावजूद उसका बीपी बेकाबू था। ऑपरेशन के दौरान महिला का बीपी गिरता रहा और उसका काफी खून बह गया। वे सभी अब सुरक्षित हैं।