शौकीन पत्नी को रोज अंडे नहीं खिला पाता था पति, इसलिए प्रेमी के साथ भाग गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 28, 2019 10:07 AM2019-10-28T10:07:31+5:302019-10-28T10:07:31+5:30

महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति ने अंडे खाने को नहीं दिए इसलिए दोनों झगड़ा हुआ।

Husband could not feed eggs to fond wife, so ran away with lover | शौकीन पत्नी को रोज अंडे नहीं खिला पाता था पति, इसलिए प्रेमी के साथ भाग गई

फाइल फोटो

Highlightsपुलिस के अनुसार, कैंपियरगंज में रहने वाली महिला चार महीने पहले भी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी पति का कहना है कि वह दिहाड़ी मजदूर हैं और रोज खाने के लिए अंडे का इंतजाम नहीं कर सकता है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रेम त्रिकोण के पीछे एक विचित्र वजह सामने आई है। विवाहिता महिला अंडे खाने की शौकीन थी लेकिन उसका पति रोज अंडे नहीं ला पाता था। दूसरी तरफ प्रेमी उसे रोजाना अंडे खिलाता था। विवाहिता ने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागने का फैसला कर लिया और भाग गई।

पुलिस के अनुसार, कैंपियरगंज में रहने वाली महिला चार महीने पहले भी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और बाद में वापस आ गई थी। उस वक्त महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति ने अंडे खाने को नहीं दिए इसलिए दोनों झगड़ा हुआ। नाराज होकर वह भाग गई। हालांकि उस वक्त पति ने पत्नी से समझौता कर लिया था। लेकिन चार महीने बाद एकबार फिर पति-पत्नी के बेच अंडे को लेकर विवाद हुआ।

पति का कहना है कि वह दिहाड़ी मजदूर हैं और रोज खाने के लिए अंडे का इंतजाम नहीं कर सकता है। पति ने आरोप लगाया कि प्रेमी इसी बात का फायदा उठाकर रोज अंडे ले आता था। उसने यह भी कहा पत्नी अंडा खाने की बहुत शौकीन है।

Web Title: Husband could not feed eggs to fond wife, so ran away with lover

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे