घर में तीन दिन से भूखी-प्यासी तड़प रही थी बीमार बुजुर्ग महिला, पुलिस ने आकर किया कुछ ऐसा कि हर कोई कर रहा सलाम

By अमित कुमार | Published: January 6, 2021 02:18 PM2021-01-06T14:18:57+5:302021-01-06T14:27:50+5:30

भोपाल पुलिस ने 70 साल की एक महिला की जान बचाकर यह साबित कर दिया कि समाज में इंसानियत आज भी जिंदा है। भूख की वजह से मौत की कगार पर खड़ी महिला को पुलिस ने नई जिंदगी दी।

Humanitarian of police hungry thirsty sick old woman story goes viral on social media | घर में तीन दिन से भूखी-प्यासी तड़प रही थी बीमार बुजुर्ग महिला, पुलिस ने आकर किया कुछ ऐसा कि हर कोई कर रहा सलाम

बुजुर्ग महिला चंद्रप्रभा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsएक 70वर्षीय महिला की जान पुलिस ने समय रहते ही बचाने में सफलता प्राप्त की। तीन दिन से भूखी इस महिला की हालत बेहद खराब थी। सूचना पाते ही पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजकर ठीक कराया और फिर उसे खाना खिलाया।

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। वो दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझते हैं और अपनी पूरी जिंदगी इंसानियत के नाम कर देते हैं। लेकिन आजकल के भाग-दौड़ भरी जिंदगी में ऐसे लोगों की तादाद धीरे-धीरे कम होती जा रही है। आज इंसान का इंसान से विश्वास उठ रहा है। इसके बावजूद भी इंसानियत अभी भी लोगों में जिंदा है।

बुढ़ापा इंसान की उम्र का सबसे खराब दौर माना जाता है। बुढ़ापे में इंसान शारीरिक रूप से कमज़ोर और दूसरों पर आश्रित हो जाता है। ऐसे में अगर 70 साल की उम्र में किसी महिला को अकेले रहना पड़े तो वह अपना गुजर-बसर कैसे करेगी। हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस ने एक ऐसी ही महिला की मदद की है। चंद्रप्रभा नाम की यह महिला 3 दिनों से अपने किराये के घर में बिना खाना-पानी के बीमार हो पड़ी थी। 

जब इस बात की जानकारी भोपाल पुलिस को लगी तो उन्होंने बिना देर किए ही महिला को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पहले महिला का इलाज कराया गया और फिर उसे भरपेट खाना खिलाया गया। जब महिला ठीक हो गई तो उसे वृद्धाश्रम में शिफ्ट करवाया गया। महिला अधिक उम्र होने के कारण खुद खाना भी नहीं बना पा रही थी। 

महाराष्ट्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला चंद्रप्रभा भोपाल में एक किराये के घर में पोते के साथ रहती थीं। लेकिन इन दिनों उनका पोता बाल सुधार गृह में है जिसके कारण महिला घर पर अकेली थी और उसकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं था। महिला की जिंदगी बचाने पर लोग भोपाल पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Web Title: Humanitarian of police hungry thirsty sick old woman story goes viral on social media

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे