दिल्ली में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, दो दिन तक राहत की उम्मीद नहीं

By भाषा | Published: June 8, 2019 04:06 PM2019-06-08T16:06:55+5:302019-06-08T16:23:58+5:30

आर्द्रता का स्तर 56 फीसदी दर्ज किया गया। शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का संभावना है। हालांकि मौसम का हाल बताने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर ने पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।

Hot weather in delhi will be continued for next two days | दिल्ली में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, दो दिन तक राहत की उम्मीद नहीं

दिल्ली में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, दो दिन तक राहत की उम्मीद नहीं

Highlightsशहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का संभावना है।सफदरजंग वेधशाला में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि इस मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान है।

आर्द्रता का स्तर 56 फीसदी दर्ज किया गया। शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का संभावना है। हालांकि मौसम का हाल बताने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर ने पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने दिन भर आकाश साफ रहने की संभावना जताई। अधिकारी ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक लू के प्रकोप की भी संभावना जतायी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बड़े क्षेत्र में जब तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस तक रहता है तो लू की स्थिति घोषित की जाती है।

वहीं जब लगातार दो दिन तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो इसे गंभीर लू माना जाता है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे क्षेत्र में लू तब घोषित की जाती है जब एक दिन के लिए भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए। 

English summary :
In the national capital, Delhi,There is no possibility of relief from heat for the next two days. The Meteorological Department gave this information on Saturday. In the Safdarjung Observatory, the minimum temperature was recorded at 28 degrees Celsius at 8:30 in the morning, which is normal temperature according to this season.


Web Title: Hot weather in delhi will be continued for next two days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे