यहां खेली जाती है अनोखे अंदाज में होली, महिलाएं फाड़ देती हैं विदेशी मर्दों के कपड़े

By रामदीप मिश्रा | Published: March 20, 2019 02:08 PM2019-03-20T14:08:51+5:302019-03-20T14:08:51+5:30

राजस्थान की तीर्थनगरी पुष्कर की होली पिछले कई सालों से चर्चा में रहती है और यहां एक नए अंदाज में सेलिब्रेशन होता है। यहां पर कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है, जिसका देसी और विदेशी पर्यटक जमकर आनंद उठाते हैं।

holi celebration: kapda fad holi in pushkar rajasthan | यहां खेली जाती है अनोखे अंदाज में होली, महिलाएं फाड़ देती हैं विदेशी मर्दों के कपड़े

यहां खेली जाती है अनोखे अंदाज में होली, महिलाएं फाड़ देती हैं विदेशी मर्दों के कपड़े

होली की धूम पूरे देश में मची हुई है और हर कोई अपने में मगन है। इस त्योहार की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे न केवल भारतीय पसंद करते हैं बल्कि विदेशी भी मुरीद हैं। वे होली पास आते ही भारत की यात्रा पर आते हैं और वृंदावन सहित कई शहरों में जमकर आनंद उठाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी जगह की होली के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां विदेशी खूब हुड़दंग मचाते हैं।  

दरअसल, राजस्थान की तीर्थनगरी पुष्कर की होली पिछले कई सालों से चर्चा में रहती है और यहां एक नए अंदाज में सेलिब्रेशन होता है। यहां पर कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है, जिसका देसी और विदेशी पर्यटक जमकर आनंद उठाते हैं।

होली के मौके को विदेशी पर्यटक भुलाना नहीं चाहते हैं। यही वजह है वे होली की तारीख की जानकारी मिलते ही ब्रह्मा की नगरी पहुंच जाते हैं और वराह घाट चौक पर होने वाले गेर नृत्य का जमकर लुत्फ उठाने के लिए डेरा डाल देते हैं। यहां स्थानीय लोग गेर नृत्य और ढोल की थाप लगाते हैं, जिसपर विदेशी पर्यटक जमकर झूमते हैं।

वराह घाट चौक पर होने वाले इस आयोजन में होली की उमंग से सराबोर महिलाएं टूरिस्टों के कपड़ें फाड़ देती हैं। जमीन से काफी ऊपर एक रस्सी बंधी होती है, फटे हुए कपड़े इस रस्सी पर फेंके जाते हैं। यदि कपड़ा रस्सी पर लटक गया तो सभी ताली बजाते हैं और यदि कपड़ा लटकने के बजाय नीचे गिर जाता है तो सभी हाय-हाय करते हैं।

पुष्कर में पहले केवल रंग-गुलाल की होली खेली जाती थी, लेकिन बाद में बाहर से घूमने आए सैलानियों ने इसे कपड़ा फाड़ होली बना दिया जो जल्दी ही पूरे विश्व में मशहूर हो गई। विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली के लिए विदेशियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है।

Web Title: holi celebration: kapda fad holi in pushkar rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे