मथुरा समेत पूरे देश में होली की मस्ती, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी शुभकामना, केजरीवाल नहीं खेलेंगे होली
By विनीत कुमार | Published: March 21, 2019 09:01 AM2019-03-21T09:01:05+5:302019-03-21T09:01:05+5:30
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी होली की शुभकामना दी है।
पूरे देश में होली का त्योहार आज धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा सहित देश के सभी हिस्सों में लोग रंग और गुलला में सरोबार हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामना दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, 'होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो।'
होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो — राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 21, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को होली की शुभकामना दी। साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी होली की शुभकामना दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आज सुबह ट्वीट कर होली की शुभकामना दी हालांकि, आम आदमी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में केजरीवाल इस बार होली नहीं मनायेंगे।
Delhi Chief Minister @ArvindKejriwal will not celebrate the Holi festival tomorrow as a mark of respect to the martyrs of Pulwama terror attack.
— AAP (@AamAadmiParty) March 20, 2019
मथुरा में होली
मथुरा में करीब एक हफ्ते पहले हुए लट्ठमार होली से शुरू हुई मस्ती का रंग अभी वहां के लोगों पर छाया हुआ है। मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में लोग जमकर होली खेल रहे हैं।
Mathura: Visuals from Bankey Bihari Temple in Vrindavan. #Holi2019pic.twitter.com/YWucX1msR9
— ANI UP (@ANINewsUP) March 21, 2019