1 मई का इतिहास: आज से हुई थी मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत, महाराष्ट्र और गुजरात अलग अलग राज्य बने

By भाषा | Published: May 1, 2020 07:31 AM2020-05-01T07:31:52+5:302020-05-01T07:31:52+5:30

1 मई का दिन पूरी दुनिया में मजदूर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन इसलिए भी खास है कि 1914 में फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।

History of May 1, Labour Day, Maharashtra and Gujarat also become separate states | 1 मई का इतिहास: आज से हुई थी मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत, महाराष्ट्र और गुजरात अलग अलग राज्य बने

1 मई का इतिहास: मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत

Highlightsआज का इतिहास: साल 1960 में महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य बनेसाल 1972 में देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण, 2009 में स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी

एक मई का दिन इतिहास में मजदूर दिवस के तौर पर दर्ज है। दुनिया में मजदूर दिवस मनाने का चलन करीब 132 साल पुराना है। मजदूरों ने काम के घंटे तय करने की मांग को लेकर 1877 में आंदोलन शुरू किया, इस दौरान यह दुनिया के विभिन्न देशों में फैलने लगा। एक मई 1886 को पूरे अमेरिका के लाखों मज़दूरों ने एक साथ हड़ताल शुरू की।

इसमें 11,000 फ़ैक्टरियों के कम से कम तीन लाख अस्सी हज़ार मज़दूर शामिल हुए और वहीं से एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई। देश दुनिया के इतिहास में एक मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1886 : अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल, मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत।

1897 : स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

1908 : प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी।

1914 : कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।

1923 : भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत।

1956 : जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई।

1960 : महाराष्ट्र और गुजरात अलग अलग राज्य बने।

1972 : देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण।

2009 : स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी।

2011 : अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि। 

Web Title: History of May 1, Labour Day, Maharashtra and Gujarat also become separate states

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे