हिमाचल में 9 बजे तक 5.02% मतदान, सिरमौर में सबसे ज्यादा 6.26 प्रतिशत वोटिंग, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डाला वोट
By अनिल शर्मा | Published: November 12, 2022 10:10 AM2022-11-12T10:10:50+5:302022-11-12T11:03:31+5:30
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को राज्य के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हर वोट समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा। ठाकुर ने ट्वीट किया, “प्रिय प्रदेशवासियों आज मतदान का दिन है।
Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक पहले घंटे में (सुबह 9 बजे तक) 5.02% मतदान हुआ। लाहौल और स्पीति में 1.56% और सिरमौर में 6.26% मतदान हुआ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सिराज के बगश्याद में अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री ने मतदान करने से पहले अपने परिवार के साथ मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन किए। मतदान के बाद जयराम ठाकुर ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता में वापसी करेगी। ठाकुर ने लोगों से मतदान करने की अपील की। गौरतलब है कि 55 लाख से अधिक मतदाता आज 412 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। एक ही चरण में सभी 68 सीटों के लिए आज मतदान होंगे।
हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02% मतदान हुआ। लाहौल और स्पीति में 1.56% और सिरमौर में 6.26% मतदान हुआ।#HimachalPradeshElectionspic.twitter.com/OUlzzH3NPW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को राज्य के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हर वोट समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा। ठाकुर ने ट्वीट किया, “प्रिय प्रदेशवासियों आज मतदान का दिन है। हिमाचल के सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें। भारी संख्या में मतदान करें, आपका एक मत समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा।” मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जवाब दिया जिन्होंने ट्विटर पर मतदाताओं से आग्रह किया कि वे मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लें।
हिमाचल प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
उन्होंने कहा, "मेरा लोगों से अनुरोध है कि आप मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। आप ज्यादा से ज्यादा वोट डालें।"#HimachalPradeshElectionspic.twitter.com/skChSgkgqM
मतदान के शांतिपूर्ण संचालन के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 67 कंपनियों और 11,500 से अधिक राज्य पुलिस कर्मियों सहित लगभग 30,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। लगभग 50,000 सरकारी कर्मचारी मतदान ड्यूटी पर हैं। 7881 मतदान केंद्रों में से, 981 गंभीर हैं और 901 को संवेदनशील हैं। चंबा जिले के भरमौर आदिवासी एसी के चास्क भटोरी एक ऐसा मतदान केंद्र है जहां मतदान दल को 14 किमी पैदल चलना पड़ता है।