जयपुर के हैरिटेज नगर निगमःभाजपा की महापौर प्रत्याशी के पति पर पार्षदों ने लगाए हाॅर्स ट्रेडिंग के आरोप, जानिए पूरा मामला

By धीरेंद्र जैन | Published: November 9, 2020 09:32 PM2020-11-09T21:32:09+5:302020-11-09T21:33:02+5:30

जयपुर हैरिटेज नगर निगम में महापौर के चुनाव में क्राॅस वोटिंग करने के लिए गैर भाजपा पार्षदों की खरीद-फरोख्त के महापौर प्रत्याशी कुसम यादव के पति अजय यादव पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है।

Heritage Municipal Corporation Jaipur Councilors allegations horse trading BJP's mayoral candidate's husband | जयपुर के हैरिटेज नगर निगमःभाजपा की महापौर प्रत्याशी के पति पर पार्षदों ने लगाए हाॅर्स ट्रेडिंग के आरोप, जानिए पूरा मामला

कांग्रेस ने 55 पार्षदों को एक जगह रखा हुआ है।

Highlightsजय यादव ने इस आडियो को फर्जी करार देते हुए इसे कांग्रेस का राजनीतिक साजिश बताया है।एसीबी मुख्यालय पहुंचकर हाॅर्स ट्रेडिंग की शिकायत दर्ज कराते हुए मामले से जुडे  दो कथित ऑडियो भी एसीबी को दिये हैं। भाजपा धनबल, बाहुबल से किसी भी तरह गैर भाजपाई पार्षदों को खरीदने की कोशिश की जा रही है।

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर के नगर निगमों में हाल ही में सम्पन्न चुनावों के बाद जयपुर हैरिटेज नगर निगम में महापौर के चुनाव में क्राॅस वोटिंग करने के लिए गैर भाजपा पार्षदों की खरीद-फरोख्त के महापौर प्रत्याशी कुसम यादव के पति अजय यादव पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है।

साथ ही एसीबी में शिकायत करते हुए दो आडियो भी एसीबी को सौंपे हैं। वहीं अजय यादव ने इस आडियो को फर्जी करार देते हुए इसे कांग्रेस का राजनीतिक साजिश बताया है। कांग्रेस की बाड़ेबंदी में कूकस के जयबाग पैलेस में मौजूद पार्षद दशरथ सिंह ने आज इस संबंध में एसीबी मुख्यालय पहुंचकर हाॅर्स ट्रेडिंग की शिकायत दर्ज कराते हुए मामले से जुडे  दो कथित ऑडियो भी एसीबी को दिये हैं। उल्लेखनीय है कि पार्षद दशरथ सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिलने पर वह भाजपा धनबल, बाहुबल से किसी भी तरह गैर भाजपाई पार्षदों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। इसीलिए कांग्रेस ने 55 पार्षदों को एक जगह रखा हुआ है।

उन्होंने कहा कि उनके एक कार्यकर्ता ने उन्हें ऑडियो क्लिप उपलब्ध करवाई है जिसमें महापौर प्रत्याशी कुसुम यादव के पति अजय यादव  पार्षदों से संपर्क कर उन्हें 25-25 देने, बोर्ड में चेयरमैन बनाने, गाड़ी दिलवाने और वार्ड में अधिकाधिक काम करवाने जैसे अनेक प्रलोभन दे रहे हैं। अजय यादव ने पार्षदों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ऑडियो को फर्जी करार देते हुए इसे कांग्रेस की राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि आडियों में उनकी आवाज नहीं है और वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं साथ ही आवश्यकता पड़ने पर वॉइस सैंपल भी देंगे।

आपको बता दे कि 100 पार्षदों वाले जयपुर हैरिटेज नगर निगम में महापौर और बोर्ड बनाने के लिए बहुमत के लिए 51 पार्षदों का समर्थन चाहिए। जबकि कांग्रेस के 47 पार्षद और भाजपा के 42 पार्षद है। वहीं 11 अन्य निर्दलीय हैं। कांग्रेस का दावा है कि उनके पास होटल में मौजूद कुल 55 पार्षदों का समर्थन है। इनमें निर्दलीय भी हैं। कांग्रेस ने जयपुर हैरिटेज नगर निगम से वार्ड नंबर 43 से विजयी हुई मुनेश गुर्जर को महापौर की प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने वार्ड नंबर-74 से चुनाव जीतीं कुसुम यादव को महापौर पद की प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था।

Web Title: Heritage Municipal Corporation Jaipur Councilors allegations horse trading BJP's mayoral candidate's husband

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे