'नहीं कटी थी उसकी जीभ, न ही उसने बलात्कार का उल्लेख किया', हाथरस की पीड़िता का वीडियो शेयर कर बीजेपी के तमिलनाडु IT संयोजक ने कही ये बात

By स्वाति सिंह | Published: October 1, 2020 11:33 AM2020-10-01T11:33:56+5:302020-10-01T11:33:56+5:30

गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

'Her tongue not cut, nor did she mention rape', BJP’s TN IT convenor shares video of Hathras victim | 'नहीं कटी थी उसकी जीभ, न ही उसने बलात्कार का उल्लेख किया', हाथरस की पीड़िता का वीडियो शेयर कर बीजेपी के तमिलनाडु IT संयोजक ने कही ये बात

कुमार ने स्ट्रेचर पर लेटी हुई पीड़िता का एक वीडियो शेयर किया

Highlightsबीजेपी आईटी सेल के संयोजक CTR निर्मल कुमार ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता पर भद्दी टिप्पणी की वीडियो को शेयर करने के बाद पीड़िता की पहचान उजागर करने के लिए संदेह के घेरे में आ गए हैं।

चेन्नई: तमिलनाडु बीजेपी आईटी सेल के संयोजक CTR निर्मल कुमार ने गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता पर भद्दी टिप्पणी करते हुए उसका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करने के बाद पीड़िता की पहचान उजागर करने के लिए संदेह के घेरे में आ गए हैं।

कुमार ने स्ट्रेचर पर लेटी हुई पीड़िता का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसका चेहरा धुंधला था और लिखा, 'वह धाराप्रवाह बोलती है। उसकी जीभ नहीं कटी थी, ना ही उसने बलात्कार के बारे में कुछ भी उल्लेख किया है।' इशारों-इशारों में कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'इटेलियन माफिया की हमेशा निर्दोष लोगों पर सस्ती राजनीति होती है।' 

सोनिया गांधी ने उठाए थे सवाल 

बता दें कि बुधवार को सोनिया गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला। हाथरस की बेटी के लिए न्याय की मांग के साथ खड़े हैं, भाजपा को देश नहीं तोड़ने देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम आंदोलन करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है उसे मारा गया है-एक निष्ठुर सरकार, उसके प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार की उपेक्षा द्वारा। जब ज़िंदा थी तो उसकी सुनवाई नहीं हुई उसकी रक्षा नहीं हुई। उसकी मृत्यु के बाद उसे अपने घर की मिट्टी और हल्दी भी नसीब नहीं होने दी।

सोनिया गांधी ने कहा कि उस बच्ची को अनाथों की तरह पुलिस के ज़ोर से जला दिया गया। ये कैसा न्याय है? ये कैसी सरकार है? आपको लगता है कि आप कुछ भी कर लेंगे और देश देखता रहेगा? बिलकुल नहीं! देश बोलेगा अन्याय के खिलाफ। मैं कांग्रेस की तरफ से हाथरस पीड़ित परिवार के न्याय की मांग के साथ खड़ी हूं।

जानें क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के मुताबिक, लड़की ने अपने साथ बलात्कार की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था मगर बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लव कुश और रवि नामक युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला दबाया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Web Title: 'Her tongue not cut, nor did she mention rape', BJP’s TN IT convenor shares video of Hathras victim

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे